22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान चुनाव: खंडेला में कांग्रेस की टिकट के दावेदार मील बने भाजपा के उम्मीदवार, सीकर से फिर जलधारी पर दाव

Rajasthan Election : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को जारी सूची में शेखावाटी के पांच प्रत्याशी घोषित किए। इनमें सीकर से रतन जलधारी, खंडेला से सुभाष मील, सादुलपुर से सुमित्रा पूनियां, पिलानी से राजेश दहिया व खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर का नाम शामिल रहा।

3 min read
Google source verification

सीकर

image

Nupur Sharma

Nov 03, 2023

rajasthan_.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को जारी सूची में शेखावाटी के पांच प्रत्याशी घोषित किए। इनमें सीकर से रतन जलधारी, खंडेला से सुभाष मील, सादुलपुर से सुमित्रा पूनियां, पिलानी से राजेश दहिया व खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर का नाम शामिल रहा। इनमें खंडेला से सुभाष मील का नाम शामिल कर भाजपा ने चौंकाते हुए क्षेत्र के सियासी समीकरण ही उलट-पलट दिए। तीन दिन पहले तक कांग्रेस से टिकट के इंतजार में रहे मील महादेव सिंह खंडेला को प्रत्याशी बनाए जाने पर बागी हो बुधवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। रातोंरात टिकट तय कर भाजपा ने यहां बड़ा दाव खेल दिया है। कांग्रेस से हाल में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया की पुत्रवधु सुमित्रा पूनिया को टिकट देने से यहां भी सियासी गणित सिरे से बदल गई है। उम्मीदवारी के साथ अंचल में अदावत का दौर भी शुरु हो गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा की तीसरी सूची जारी, टोंक में सचिन पायलट के सामने होंगे अजीत मेहता, फिर पुराने उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

सीकर: पारीक के सामने तीसरी बार जलधारी
भाजपा ने सीकर से रतन जलधारी पर तीसरी बार दाव खेला है। इससे पहले 2013 व 2018 के चुनाव में भी उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र पारीक के सामने मैदान में उतारा गया था। जिसमें वे 2013 का चुनाव जीते थे। 2018 का मुकाबला हारने व भाजपा में दावेदार बढऩे पर इस बार उनकी टिकट पर संशय था। पर पार्टी ने फिर उन पर भरोसा जताकर मुकाबले को फिर पारीक बनाम जलधारी कर दिया है।

खंडेला: पहले से थी नजर, दूसरी पार्टी से दूसरा चुनाव
सुत्रों के अनुसार खंडेला से पिछला चुनाव कांग्रेस से लड़े सुभाष मील पर भाजपा की पहले से नजर थी। भाजपा नेताओं ने पहले भी उनसे संपर्क किया था। पर कांग्रेस से टिकट की आस में उन्होंने हां नहीं की। टिकट कटने पर भाजपा ने फिर संपर्क कर उन्हें अपने पक्ष में कर लिया और 24 घंटे ही उम्मीदवार भी तय कर दिया। इस तरह पिछला चुनाव कांग्रेस से लडऩे के बाद वे अब वे अपना दूसरा चुनाव दूसरी पार्टी से लड़ेंगे।

खेतड़ी: गुर्जर को तीसरा टिकट
खेतड़ी से भाजपा ने धर्मपाल गुर्जर को भी तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। गुर्जर 2008 के बाद 2018 के पिछले चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी थे। 2003 का चुनाव उन्होंने नीमकाथाना व 2013 का चुनाव खेतड़ी से निर्दलीय लड़ा था।

सादुलपुर: पूर्व विधायक की पुत्रवधू पर दाव
सादुलपुर से भाजपा ने नए चहरे सुमित्रा पूनियां के नाम पर मुहर लगाई है। पूनिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नंदलाल पूनियां की पुत्रवधू है, जो पिछले सप्ताह ही भाजपा में शामिल हुए थे। विवेक पूनिया की पत्नी सुमित्रा के चाचा संजीव बेनीवाल हनुमानगढ़ के भादरा से पूर्व विधायक व वर्तमान भाजपा प्रत्याशी है। दादा दयाराम बेनीवाल व उनके भाई हरदत बेनीवाल भी भादरा व चचेरे भाई सुखविंदर हरियाणा के बाढड़ा से विधायक रह चुके हैं।

पिलानी: नए चेहरे पर दाव
पिलानी में भाजपा ने दिग्गज नेता कैलाश मेघवाल की टिकट काटकर कोचिंग संचालक राजेश दहिया पर दाव खेला है। नए चेहरे के रूप में दहिया का यह पहला चुनाव है। भाजपा जिला महामंत्री पद के साथ जनता से जुड़ाव व संघ की भूमिका टिकट मिलने में अहम मानी जा रही है।

उम्मीदवारी के साथ बढ़ी अदावत
सीकर: धायल व सैनी ने अलापे बागी सुर
सीकर से रतन जलधारी की टिकट तय होते ही भाजपा में बागी सुर शुरू हो गए हैं। उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने शुक्रवार को नवलगढ़ रोड स्थित मैरिज गार्डन में सभा व भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी ने कृषि उपज मंडी में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी है। जहां दोनों निर्दलीय चुनाव लडऩे पर मंथन करेंगे।


खंडेला: पूर्व मंत्री बाजिया पांच को लेंगे चुनाव लडऩे का फैसला
खंडेला से सुभाष मील की टिकट पर भी विरोध शुरू हो गया है। टिकट तय होते ही पूर्व राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के समर्थकों ने सोनगिरी बावड़ी पर बैठक की। जिसमें बाजिया की टिकट कटने पर नाराजगी जताई गई। बाजिया ने भी पाला बदलकर आए व्यक्ति की उम्मीदवारी को उनके साथ धोखा करार दिया। निर्दलीय चुनाव लडऩे पर फैसले के लिए पांच नवंबर को सभा करने का ऐलान भी किया है। सभा में पूर्व जिप सदस्य रामावतार बड़सरा, रंगलाल स्वामी, राकेश मिश्रा, बसन्त शर्मा, पापु यादव, गोकुल मिठारवाल, कोटड़ी सहकारी समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीमाधोपुर: यादव ने छोड़ा हाथ का साथ
इधर, श्रीमाधोपुर से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता बलराम यादव ने भी गुरुवार को कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। गुरुवार को अजीतगढ़ में सभा कर उन्होंने निर्दलीय चुनाव की घोषणा भी कर दी। यादव का कहना था कि पांच साल कांग्रेस के प्रतिनिधी के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की थी। जिसका परिणाम उन्हें धोखे के रूप में मिला। अब जनता के सहारे वे निर्दलीय अपना दम दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: आखिर भाजपा ने डांगी पर जताया भरोसा, फिर होगा त्रिकोणीय मुकाबला

भाजपा की आठों सीट तय, कांग्रेस की दो का इंतजार
सीकर में भाजपा अब अपने आठों उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जबकि कांग्रेस छह सीटों पर ही प्रत्याशी तय कर पाई है। धोद व दांतारामगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के नाम का इंतजार अब भी बाकी है।