25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव: आखिर भाजपा ने डांगी पर जताया भरोसा, फिर होगा त्रिकोणीय मुकाबला

Rajasthan Election : वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने एक दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए उदयलाल डांगी को अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 3 Nov 2023, 9:04 AM IST

bjp_udai_lal_dangi_.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने एक दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए उदयलाल डांगी को अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित किया गया। गुरुवार शाम को डांगी के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। डांगी ने कहा कि यह टिकट क्षेेत्र के कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की देन है। छत्तीस ही कौम को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे और इस बार वल्लभनगर को कांग्रेस मुक्त करेंगे। इधर, भाजपा व कांग्रेस के टिकट फाइनल होने के बाद तीसरी पार्टी के रूप में जनता सेना भी ताल ठोक दी है, जनता सेना संरक्षक रणधीर सिंह भींडर ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा जाएगा और अधिकृत प्रत्याशी 4 नवम्बर को पर्चा भरेगा। ऐसा अगर होता तो इस सीट पर वर्ष 2018 में हुई स्थिति फिर दोहराई जाएगी और त्रिकोणीय संघर्ष होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: नामांकन से पहले ज्योतिषियों से सलाह ले रहे हैं उम्मीदवार, तय समय पर करेंगे पर्चा दाखिल

डांगी का यह तीसरा चुनाव
उदयलाल डांगी का यह वल्लभनगर क्षेत्र से तीसरा चुनाव है। वर्ष 2018 में भी वे भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे और 47 हजार वोट के साथ वे तीसरे नम्बर पर रहे थे। वर्ष 2021 उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से चुनाव लड़े, जिसमें वे दूसरे नम्बर पर रहे। उस वक्त उन्हें 45500 मत मिले। अब भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए वापस पार्टी में शामिल कर टिकट दिया है। गौरतलब है कि यहां पर कांग्रेस ने पूर्व गृहमंत्री गुलाबसिंह शक्तावत की पुत्रवधू वर्तमान विधायक प्रीति गजेन्द्र शक्तावत को वापस टिकट दिया है।

जनता सेना: पार्टी चुनाव लड़ेगी, प्रत्याशी का खुलासा नहीं
जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भींडर ने भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद उन्होंने भी क्षेत्र से चुनाव लडऩे की ताल ठोक दी। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से पार्टी वल्लभनगर से चुनाव लड़ेगी। अधिकृत रूप से प्रत्याशी वे स्वयं होंगे या कोई और इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा कि 4 नवम्बर को जनता सेना की ओर से फॉर्म भरने की बात कही।

जनता सेना आते ही तो होगा त्रिकोणीय संघर्ष
जनता सेना अगर चुनाव लड़ती है तो यहां फिर त्रिकोणीय संघर्ष होगा। अब तक इस सीट पर यह संघर्ष चलता आ रहा है। वसुंधरा खेमे में शामिल रहे भींडर को आस थी वे भाजपा में वापस शामिल हो जाएंगे लेकिन ऐसा हो न सका। अब भींडर का कहना है कि जनता सेना यहां से चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा की तीसरी सूची जारी, टोंक में सचिन पायलट के सामने होंगे अजीत मेहता, फिर पुराने उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

वल्लभनगर मतदाताओं की गणित
2 लाख कुल मतदाता
60 हजार मतदाता- रावत व मीणा समाज के
40 हजार मतदाता- डांगी समाज के
18 से 20 हजार मतदाता ब्राह्मण समाज के
गुर्जर, जाट व अन्य समाज के बाकी मतदाता