26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2023: नामांकन से पहले ज्योतिषियों से सलाह ले रहे हैं उम्मीदवार, तय समय पर करेंगे पर्चा दाखिल

Rajasthan Election : प्रदेश में विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे रंग में आने लगा है। पर्चा दाखिल में अब केवल तीन दिन शेष हैं। वहीं, प्रत्याशियों की सूची लगातार जारी हो रही हैं और प्रत्याशी विकास के वादे को लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 2 Nov 2023, 12:31 PM IST

rajasthan_election_2023.jpg

,,

Rajasthan Assembly Election 2023 : प्रदेश में विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे रंग में आने लगा है। पर्चा दाखिल में अब केवल तीन दिन शेष हैं। वहीं, प्रत्याशियों की सूची लगातार जारी हो रही हैं और प्रत्याशी विकास के वादे को लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं। राजनीति के अखाड़े में उतरने से पहले चुनावी महारथी अपनी किस्मत के सितारों की गणना भी करा रहे हैं। प्रत्याशी ज्योतिषियों से समय और दिन पूछ कर नामांकन करना चाहते हैं। ज्योतिषी भी नेताओं को उनकी राशि के हिसाब से नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त बता रहे हैं। यानी अब मुहूर्त पर ही पर्चा दाखिल करेंगे। घर से वह पहले निकलेंगे, लेकिन मुर्हूत का ध्यान रखा जाएगा, जिससे कोई विघ्न न पड़े।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: इस बार लूडो, ड्रिल मशीन, नेलकटर जैसे मिलेंगे चुनाव चिन्ह, पढ़िए पूरी खबर

जिले की चारों विधानसभा में कांग्रेस व भाजपा समेत अन्य पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने लगी है। इसके लिए 30 अक्तूबर से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसके लिए प्रतिदिन संभावित प्रत्याशी नामांकन पत्र तो खरीदने पहुंच रहे हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ दस नामांकन पत्र ही बिक्री हुए है। नामांकन प्रक्रिया 6 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए प्रत्याशियों को उनकी राशि के हिसाब से चंद्र फल के मुताबिक समय बताया जा रहा है। राहु काल और यम घंटा काल में नामांकन नहीं करना है। शुभ मुहूर्त में शुक्रवार और शनिवार को बन रहा है। शनिवार के दिन भी विजय प्राप्त करने के लिए लाभकारी है। शहर के पंकज शास्त्री ने बताया कि प्रत्याशियों की अलग-अलग राशि के हिसाब से नामांकन का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं। उनके पास कई प्रत्याशी नामांकन के लिए मुहूर्त पूछ चुके हैं। रोजाना ही प्रत्याशी शुभ मुहूर्त निकलवाने के लिए फोन व उनके पास पहुंच रहे है। कई प्रत्याशी एक साथ दो-दो नामांकन पत्र ले रहे हैं। ताकि एक में गलती होने पर दूसरा काम आ सके। अब नामांकन भरने की तारीख तक अनेक शुभ योग व संयोग आएंगे। वहीं अनेक प्रत्याशी खुद के नाम से अलग से मुहूर्त निकलवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: सरकार बनाने-गिराने वाले नारों का थमा शोर, दलों में नहीं दिख रहा जोर

वस्त्र से लेकर अन्य कार्यों का देख रहे समय: ज्योतिषी प्रत्याशियों को पर्चा नामांकन का समय और पहर तो बता ही रहे हैं साथ ही कौनसा वस्त्र और किस रंग का धारण करना है इसकी भी सलाह दे रहे हैं। प्रत्याशी भी ज्योतिषी की बातों को लेकर गंभीर हैं। वह चुनावी रण में कोई चूक न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।