16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के ज्योतिषियों की ‘भविष्यवाणी’, इस महीने इन 7 राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत !

राजस्थान के ज्योतिषाचार्य ने फरवरी महीने को लेकर एक नई 'भविष्यवाणी' की है। इनके अनुसार ये महीना 7 अलग-अलग राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Nakul Devarshi

Feb 05, 2024

rajasthan astrologers forecast about february month

फरवरी की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग दिनों में प्रमुख चार ग्रह बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य अलग-अलग राशियों में प्रवेश कर लिया है। राजस्थान के ज्योतिषविदों के मुताबिक इसका असर जनसामान्य से लेकर मौसम, प्रापर्टी और बाजार पर भी पड़ेगा। त्रिग्रही-चतुर्ग्रही योग बनने के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में भी विशेष फलदायी परिणाम देखने को मिलेंगे।

ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने से कृषि उत्पादन बढऩे के साथ ही प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त में तेजी आएगी। साथ ही चतुर्ग्रही योग बनने से मौसम में बदलाव के साथ ही शिक्षा, आध्यात्म क्षेत्र में कई शुभ और सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।


शर्मा ने बताया कि एक फरवरी को सबसे पहले बुध दोपहर 2:21 बजे धनु से मकर राशि में किया। बुध 20 फरवरी को मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह पांच फरवरी को रात 9.42 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही शुक्र का धनु से मकर राशि में प्रवेश 12 फरवरी को सुबह 4.52 बजे होगा। इसके बाद सूर्य 13 फरवरी को दोपहर 3.44 बजे मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें : राजस्थान के सबसे ऊंचे IPD टॉवर पर आई सबसे बड़ी अपडेट, जानें 25 मंज़िला इमारत का अब क्या होगा?


ज्योतिषाचार्य हिमानी शास्त्री ने बताया कि मंगल, शुक्र और बुध की युति व्यापारिक दृष्टिकोण से उन्नतिदायक है। इस समय आम जनता सुख सुविधा और रहन सहन पर ज्यादा खर्च करेंगी। धार्मिक अनुष्ठान और कार्यो में वृद्धि होगी। मेष, वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना खास रहेगा।

ये भी पढ़ें : 'डेब्यू' बजट पेश करेंगी राजस्थान की फाइनेंस मिनिस्टर

मेष: मन प्रसन्नतादायक कार्य होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता

वृषभ: भाग्य उन्नति के साथ धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे

मिथुन: दौड़ धूप की अधिकता के साथ शारारिक पीड़ा

कर्क: गृहस्थ जीवन में उठापटक और बनते कार्य में रुकावट

सिंह: क्रोध में वृद्धि, व्यय की अधिकता

कन्या: पारिवारिक विवाद से मन अशांत

तुला: मान सम्मान में वृद्धि, घर में मांगलिक कार्य सम्भव

वृश्चिक: आध्यात्मिक रुचि बढ़ेंगी, गुरुजनों से मिलन

धनु: स्वजनों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे

मकर: लाभ मध्यम, खर्चा बढ़ेगा

कुंभ: धन व्यय की अधिकता से मन परेशान

(ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसर)