scriptVIDEO : टर्की की गोरी मेम को इसलिए पसंद आया देसी ‘छोरा’, बॉलीवुड फिल्म जैसी है इनकी लव स्टोरी | Rajasthan boy and Turkey love Story start on twitter | Patrika News

VIDEO : टर्की की गोरी मेम को इसलिए पसंद आया देसी ‘छोरा’, बॉलीवुड फिल्म जैसी है इनकी लव स्टोरी

locationसीकरPublished: Jul 28, 2018 02:37:09 pm

Submitted by:

vishwanath saini

Fatehpur Shekhawati SIkar Love Story : https://www.patrika.com/sikar-news/

Fatehpur Shekhawati SIkar Love Story

Fatehpur Shekhawati SIkar Love Story

फतेहपुर (सीकर). विश्वात्मा फिल्म का गाना सात संमदर पार में तेरे पीछे पीछे आ गई, यह गाना हकीकत में टर्की की एक युवती पर फिट बैठता है। फतेहपुर के रहने वाले एक युवक से मिलने के लिए टर्की की लड़की अपने माता पिता के साथ सात संमदर पार से आई है। दोनों की दोस्ती पहले ट्विटर के जरिए हुई बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई व दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में साईं बाजार इलाके का रहने वाला जोहेब हुसैन सउदी अरब में ट्रेवल एजेंट है। जोहेब 2014 से सउदी अरब रह रहा है। 2014 में दुनिया में शांति के किसी एक मुद्दे पर जोहेब ने ट्वीट किया। ट्वीट पर टर्की के इस्ताम्बुल शहर की रहने वाली एब्रु दोआन ने ट्वीट को लाइक किया।

इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे मोबाइल पर बातचीत बढ़ती चली गई। दोनों का कहना है कि कब दोस्ती प्यार में बदल गई इसका पता ही नहीं चला। इसके बाद युवक जोहेब सउदी अरब से टर्की जाके उससे मिलकर आया। पांच साल से दोनों के बीच रिश्ता बना हुआ है।

sikar love story

लड़के व लड़की ने जैसे तैसे कर अपने घरवालों का मना लिया। लड़की का कहना है कि पहले तो उसके माता पिता माने नहीं लेकिन मेरी खुशी के लिए वो मान गए। लड़की के कहने पर लड़की के पापा सैयद व माता फातमा फतेहपुर आने के लिए राजी हो गए। दोस्त एडवोकेट फैज बेहलीम लड़की के पिता टर्की में एक कंपनी में सुपरवाइजर है। लड़की का कहना है कि फतेहपुर उन्हें बहुत अच्छा लगा व जोहेब का परिवार भी बहुत अच्छा लगा अब वह कॉलेज पूरी होने के बाद शादी करेगी।

लड़की ने हिन्दी सीख ली तो लड़के को आने लग गई टर्की
प्यार इंसान को कुछ भी करने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही कुछ इन दोनों के साथ हुआ। दोनों ने पहले तो मैसेज से बात करनी शुरू की बाद में धीरे धीरे फोन पर बात करने लग गए। इसके बाद लड़के ने मजबूरी जताते हुए कहा कि उनके घर पर किसी तो इग्ंिलश नहीं आती है तो उसकी मम्मी से वह बात कैसे कर पायेगी। इसलिए लड़की ने हिन्दी सीखनी शुरू कर दी व लड़के ने टर्की की भाषा सीखनी शुरू कर दी।

राजस्थान पत्रिका से बातचीत में युवती एब्रु ने कहा कि टर्की में हिन्दी सीखने का कोई विकल्प नहीं था, इसके बाद उसने यू ट्यूब से हिन्दी सीखनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान अब वह हिन्दी में बात करती है। लड़की का कहना है कि उसने सासु मां के लिए हिन्दी सीखी है।

बहुत पसंद आया भारत
टर्की से फतेहपुर आएं एब्रु व उसके माता पिता का कहना है कि उन्हें भारत बहुत पंसद आया है। भारत आने पर पहले वह आठ दिन मुंबई रूके इसके बाद फतेहपुर आएं। दो दिन फतेहपुर रहने के बाद लड़की का कहना है कि मुंबई से भी ज्यादा उन्हें फतेहपुर पंसद आया। कहना है कि यहां के लोग बहुत अच्छे है तथा यहां पर उन्हें सुकून मिल रहा है।

घर पसंद आया अब करेगी शादी
युवती एब्रु का कहना है कि शादी के लिए उसके मां बाप को बहुत ज्यादा डर था कि भारत में कैसे रहेगी व कैसा होगा। इसके लिए वह उनको साथ लेकर आई। यहां आकर परिवार से मिलने पर उन्हें अच्छा लगा। अब वह शादी के लिए राजी हो गए है। कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों आपस में शादी कर लेंगे। एब्रु का कहना है कि वह शादी के बाद जोहेब के साथ ही रहेगी चाहे फतेहपुर रहना पड़े या और कहीं भी, उसे कोई परवाह नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो