6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIVE UPDATE OF CM SIKAR VISIT : मुख्यमंत्री के सीकर दौर के हाईलाइट्स, जानिए पहले दिन कहां-क्या हुआ?

CM SIKAR VISIT : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चार दिवसीय सीकर दौरा शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के पाटन में कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
cm in Patan sikar

cm in Patan sikar

पाटन (सीकर).

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चार दिवसीय सीकर दौरा शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के पाटन में कार्यक्रम हुआ।

सुबह 11.30 बजे

-पाटन में जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गए अस्थाीय हेलीपैड पर सुबह 11.30 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से पहुंची।

-यहां पर प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवा, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक प्रेम सिंह बाजोर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह, आईजी पुलिस हेमंत प्रियदर्शी, सीकर जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल व पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

-हेलीपैड पर राजस्थान पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री विद्यालय के एमपी हॉल पहुंची।

-मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए।

-इसके बाद हसामपुर की प्रतिभावान छात्राओं अंजू कंवर व कुमकुम को लैपटॉप प्रदान किया।

-इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के साथ जनसंवाद किया।

सीएम से नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांग

-जनसंवाद में नीमकाथाना कोर्ट कैंपस में वकीलों के लिए चेंबर बनाने नीमकाथाना अस्पताल में ट्रोमा सेंटर खोलने की मांग रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की कमी बताते हुए कोई आश्वासन नहीं दिया।

-नीमकाथाना के कपिल चिकित्सालय को इलाके का सबसे बड़ा अस्पताल बताते हुए यहां ब्लड बैंक खोलने की मांग रखी गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी ली।

-सामने आया की अस्पताल में महेश 10 यूनिट रक्त की रखी जाती हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत इसकी क्षमता बढ़ाते हुए 10 यूनिट से 50 यूनिट करने के आदेश जारी किए।

-कपड़ा व्यापारियों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने से यहां के व्यापारी अधिकतर खरीदारी हरियाणा से करते हैं। इसलिए कपड़े पर स्टेट जीएसटी घटाई जाए।

-निजी कॉलेज संघ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय द्वारा निजी कॉलेजों का एफिलेशन नहीं करने की समस्या रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को मामला दिखाने की बात कही।

-नीमकाथाना में दिव्यांगों के लिए कार्यरत विवेकानंद पुनर्वास संस्थान का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की समस्या भी रखी गई जिसके लिए भी मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किए।

-इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंडलवार जनसंवाद किया गया।