4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कांग्रेस के विधायक वाली इस सीट पर घट गए मतदाता, सैकड़ों वोटरों के नाम कटे

www.patrika.com/sikar-news/ #RajasthanElection : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सीकर जिले की सभी विधानसभा सीटों की मतदाता सूची शुक्रवार को जारी हो गई।
2 min read
Google source verification
rajasthan election

Rajasthan Election 2018 Voter List of Sikar District

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सीकर जिले की सभी विधानसभा सीटों की मतदाता सूची शुक्रवार को जारी हो गई। सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में अभियानों के दौरान मतदाता घटे है। जबकि धोद विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सबसे ज्यादा बढ़े है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर नरेश कुमार ठकराल व उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1413 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। कई मतदाताओं के दूसरी जगह शिफ्ट होने, मृत्यु होने व दोहरे नाम होने की स्थिति में काटे गए है।

वहीं धोद विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1968 लोगों के नाम जोड़े गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए 30 प्रकोष्ठों का गठन कर लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी दो महीने तक मतदाता जागरुकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इसमें मतदाता सूचियों को सदन की पटल पर रखा जाएगा। वहीं तीन से आठ तक विशेष अभियान जारी रहेगा। सात अक्टूबर को बीएलओ अपने केन्द्रों पर रहेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या इस बार 2043 से बढकऱ 2059 पहुंच गई है।

किस विधानसभा में कितने मतदाता
फतेहपुर: 229760
लक्ष्मणगढ़: 254864
धोद: 251980
सीकर: 261075
दांतारामगढ़: 254330
खंडेला: 239481
नीमकाथाना: 246935
श्रीमाधोपुर: 254834

महिला मतदाता
फतेहपुर: 108991
लक्ष्मणगढ़: 122679
धोद: 120406
सीकर: 123283
दांतारामगढ़: 120062
खंडेला: 111823
नीमकाथाना: 114053
श्रीमाधोपुर: 118861


पुरुष मतदाता :
फतेहपुर: 119670
लक्ष्मणगढ़: 1306963
धोद: 129861
सीकर: 136860
दांतारामगढ़: 132810
खंडेला: 125691
नीमकाथाना: 129609
श्रीमाधोपुर: 133857

और ऐसे समझे विधानसभा चुनाव का गणित

जिले में कुल मतदाता: 1979209
महिला मतदाता: 940158
पुरुष मतदाता: 1039051
सर्विस मतदाता: 2116
मतदान केन्द्र: 2059

जिन जवाब आप जानना चाहते हो

1. यदि मतदाता सूची में नाम नहीं:
यदि मतदाता सूची में किसी का नाम नहीं जुड़ा है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। नामांकन के समय तक आवेदन किया जा सकता है।

2. गलत नाम जुडऩे पर:
मतदाता सूची में नाम गलत होने की स्थिति में और किसी ने नाम यदि गलत मंशा से जुड़वा रखा है तो भी शिकायत कर सकते है। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के तत्काल बाद जांच कराई जाएगी। मतदाता सूची से अयोग्य मतदाताओं के नाम तत्काल हटवाए जाएंगे।

3. इस बार मिलेगी बेवीपेट की सुविधा:
निर्वाचन विभाग ने इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिए नया ऑप्शन दिया है। इसके तहत ईवीएम को बेवीपेट से जुड़ा गया है। इसके तहत मतदाता को यह पता लगा जाएगा कि उसने जिसको वोट दिया है उसी को वोट गया है या नहीं। इसके तहत सात सैकण्ड तक स्क्रीन पर दिखेगा कि उसका वोट कौनसे प्रत्याशी को गया है।

4. कर्मचारी: ड्यूूटी कटाने नहीं आए
जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में पुरुष कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। इसलिए चुनाव कार्य से दिव्यांग व मेडिकल के अलावा किसी को छूट नहीं दी जाएगी।