4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Voting LIVE : शेखावाटी में तोडफ़ोड़, आगजनी और सिर फुटव्वल के बीच 64 फीसदी मतदान, जानिए पूरा अपडेट

Rajasthan Election Live : आज राजस्थान के मतदाता 15वीं विधानसभा के लिए मतदान कर रही है। वोटों की गिनती 11 दिसम्बर को होगी।
5 min read
Google source verification
Rajasthan Election 2018 Voting in SIkar Live Updates

Rajasthan Election 2018 Voting in SIkar Live Updates

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में शेखावाटी के सीकर, रानोली, फतेहपुर और रतनगढ़ इलाके में तोडफ़ोड़, आगजनी व सिर फुटव्वल की घटनाएं हुई हैं। इनन सबके के बीच शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं में औसत 64 फीसदी मतदान हुआ है।


रतनगढ़ के ग्राम खुडेरा छोटा में मतदान को लेकर दो गुटों में झगड़ा

Churu. मतदान करते समय आपस में कहासुनी बदली झगड़े में, एक समूह के युवकों ने फर्जी मतदान के लिए विरोध करने पर जमकर की धुनाई , गांव छोटा खुडेरा के बूथ न 92 पर हुआ झगड़ा, गांव के वीरेन्द्र सिंह-20, छतरसिंह -63 व उगाराम जाट-45 हुए घायल, घायलों को कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया रतनगढ़ चिकित्सालय
बेहोशी की हालत में वीरेंद्र सिंह को किया बीकानेर रैफर, घटना के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस अस्पताल में
घटना की सूचना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी अभिनेश महर्षि व निर्दलीय पूसाराम गोदारा पहुंचे अस्पताल
गंभीर घायल के परिजनों से कुशल क्षेम पूछी.

सीकर में फूटे सिर, रानोली में गोडिय़ों के शीशे तोड़े


सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में शुक्रवार को 15वीं विधानसभा की वोटिंग के दौरान सीकर जिले में कई जगह पथराव, तोडफ़ोड़ व तनाव की स्थिति रही।


सीकर शहर में मतदान के दौरान दोपहर बाद माहौल गरमा गया और कई जगह दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पहले नगर परिषद कार्यालय के पास और बाद में हरदयाल स्कूल के बाहर कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इससे हरदयाल स्कूल के पास कई भाजपा कार्यकर्ताओं के सिर फूट गए। इससे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद कार्यालय के पास बनाए गए बूथ के बाहर दो दलों के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। यहां दोनों ओर से पथराव किया गया। इसके बाद हरदयाल स्कूल के बाहर कांग्रेस व भाजपा के समर्थक आपस में उलझ गए। इसमें भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के चोटें आई। इसकी जानकारी भाजपा के नेताओं को लगी तो वे बजरंग कांटे के पास एकत्र हो गए। इससे इलाके में तनाव के हालात हो गए। इलाके में कई देर तक तनातनी की स्थिति रही।

रानोली में गाडिय़ों के शीशे फोड़े

सीकर. दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रानोली कस्बे में मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान वहां खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए गए। मामले के अनुसार रानोली के एक मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस समर्थकों ने नारेबाजी कर दी। इससे निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों से उनका आमना सामना हो गया। इससे माहौल बिगड़ गया। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। इससे वहां खड़ी एक बस व एक कार के शीशे टूट गए। इससे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा। देर शाम तक मौके पर पुुलिस तैनात थी।


@ 3 pm शेखावाटी का अब तक का वोटिंग प्रतिशत


सादुलपुर: 64.27

तारानगर: 59.28
सरदारशहर: 60.53

चूरू: 62.09
रतनगढ़: 50.30

सुजानगढ़: 54.21
पिलानी: 59.68

सूरजगढ़: 58.30
झुंझुनूं: 56.46

मंडावा: 60.01
नवलगढ़: 54.72

उदयपुरवाटी: 60.87
खेतड़ी: 54.10

फतेहपुर: 59.67
लक्ष्मणगढ़: 61.24

धोद: 63.67
सीकर: 57.33

दांतारामगढ़:61.11
खंडेला:58.25

नीमकाथाना:54.72
श्रीमाधोपुर:55.98

फतेहपुर के चमड़िया कॉलेज के पास विवाद


एक व्यक्ति के आई चोट, दो पक्षों में झगड़ा
भारी संख्या में भीड़ मौजद, पुलिस कर रही समझाइस, आपस मे उलझे लोग

खंडेला सीकर
भेरा लुहारवास में अभी तक दो और व्यक्तियों ने किया है मतदान
कुल 7 वोट हुए है पोल
कुल मतदाता है यहाँ पर 1134


लक्ष्मणगढ़ में अभी तक 25% पोलिंग

शेखावाटी का अब तक का वोटिंग प्रतिशत

सादुलपुर: 23.97
तारानगर: 32.35
चूरू: 27.40
रतनगढ़: 32.36
सरदारशहर: 27.8
सूरजगढ: 28.21
पिलानी: 25.34
झुंझुनूं: 28.70
नवलगढ़: 23.40
उदयपुरवाटी: 27.89
खेतड़ी: 25.74
फतेहपुर: 29.54
लक्ष्मणगढ: 27.47
धोद: 21.29
सीकर: 28.69
दांतारामगड़: 31.21
खंडेला: 30.58
नीमकाथाना: 28.59
श्रीमाधोपुर: 29.56

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सुबह आठ बजे से मतदान चल रहा है। शेखावाटी की 21 विधानसभा सीटों में से शुरुआती डेढ़ घंटे में सर्वाधिक मतदान धोद विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। जानिए प्रत्येक सीट का मतदान प्रतिशत।

धोद: 7.93
सीकर: 6.10
दांतारामगढ़: 7.03
खंडेला: 5.28
नीमकाथाना: 5.97
श्रीमाधोपुर: 6.81
उदयपुरवाटी: 6.24
नवलगढ़: 5.86
मंडावा: 6.13
झुंझुनू: 4.34
पिलानी: 6.06
सूरजगढ़: 5.52
रतनगढ़: 4.49
चूरू: 5.74
सरदारशहर: 4.87
तारानगर: 4.68
सादुलपुर: 5.94
फतेहपुर: 6.21
लक्ष्मणगढ़: 6.44
खंडेला: 6.24

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का रफ्ता-रफ्ता बढ़ रहा है। पूरे सीकर जिले में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। सुबह जिलेभर से 50 से ज्यादा ईवीएम खराब होने की सूचना है।

फतेहपुर
हरसावा छोटा में 30 मिनट के बाद भी शुरू नहीं हुआ मतदान
प्रशासन की लेट लतीफी के चलते नहीं हुआ शुरू

सीकर
Evm में गड़बड़ 89 नंबर बूथ पर करीब 35 मिनट लेट शुरू हुआ मतदान , सांवली रोड़ स्थित पशुपालन विभाग में स्थित है बूथ

फतेहपुर
बूथ नंबर 225 पर शुरू नहीं मतदान
36 मिनट के बाद भी शुरू नहीं मशीन
मशीन ही शुरू नही होने से नहीं हुआ मतदान

फतेहपुर में
149 नंबर बूथ में नहीं शुरू हुई मशीन
मतदान रुका हुआ

रामगढ़ शेखावाटी इलाके के ढाढण गाँव में अभी भी नहीं चल पा रही है EVM। एक्सपर्ट टीम को भेजा गया है ढाढण

राजस्थान में 15वीं विधानसभा के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है।

खंडेला

-खंडेला विधानसभा क्षेत्र में 19 मतदान केंद्र संवेदनशील।
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर लगाया गया अतिरिक्त पुलिस जाप्ता।

फतेहपुर
Evm में गड़बड़, 134 नंबर बूथ पर हुई कंट्रोल यूनिट की एलईडी खराब,
प्रशासन ने बदली मशीन, इंडियन स्कूल में स्थित है बूथ

फतेहपुर
कई बूथ पर नही हुआ मतदान शुरू
मशीन पर डेमो वोट करवाने में देरी
एजेंट चेक कर रहे है मशीन
मतदान स्थल पर लगी लाइन

सीकर
Evm में गड़बड़
88 व 89 नंबर बूथ पर हुई कंट्रोल यूनिट की बैटरी खराब
प्रशासन ने नही बदली अभी तक बैटरी सांवली रोड़ स्थित पशुपालन विभाग में स्थित है बूथ

सीकर
जिले में EVM 50 बेटरिया खराब होने की सूचना है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज वोट डाले जा रहे है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। सीकर जिले में इस बार कुल 19 लाख 85 हजार 809 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 99 हजार 535 मतदाता नए हैं, जो इस बार से विधायक चुनने के लिए पहली बार मतदान करेंगे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Election 2018) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पूरे प्रदेश में करोड़ों मतदाता आज 7 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से राजस्थान की 15वीं विधानसभा के लिए वोटिंग करेंगे। राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम पर सीकर मतदान के पल-पल का लाइव अपडेट किया जा रहा है। 11 दिसम्बर को मतगणना होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव का परिणाम भी लाइव अपडेट किया जाएगा।

rajasthan election 2018 Voting in SIKAR Live Updates

इधर, शांतिपूर्ण मतदान के लिए सीकर जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान दल व सामग्री गुरुवार को ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचा दी गई है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम मतदान समाप्ति तक वोट डाले जाएंगे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan चुनाव 2018) के मैदान में सीकर जिले की आठ विधानसभा सीटों पर कुल 106 उम्मीदवार हैं। इनके कौन विधायक बनकर विधानसभा पहुंचेगा और कौन जमानत नहीं बचा पाएगा। इसका फैसला सीकर जिले के कुल 1985809 मतदाताओं के हाथ में है। सीकर जिले में राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए 2 हजार 59 केन्द्र बनाए गए हैं। इनसे से करीब पांच दर्जन केन्द्र संवेदनशील हैं, जिन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


सीकर जिले में कुल उम्मीदवार 106

सीटवार प्रत्याशी
फतेहपुर-11
श्रीमाधोपुर-11
लक्ष्मणगढ़-14
खंडेला-14
धोद-10
सीकर-12
दांतारामगढ़-16
नीमकाथाना-18

सीकर जिले की स्थिति


कुल मतदाता
1985809
पुरुष मतदाता
1041942
महिला मतदाता
943865
मतदान केन्द्र
2059

सीकर की आठों सीटों के आंकड़े

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर
मतदान केन्द्र239
पुुरुष 119916
महिला 109313
कुल 229230


विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़
मतदान केन्द्र 277
पुुरुष 130928
महिला 122941
कुल 253869

विधानसभा क्षेत्र धोद
मतदान केन्द्र 261
पुुरुष 130352
महिला 121087
कुल 251439

विधानसभा क्षेत्र सीकर
मतदान केन्द्र 251
पुुरुष 137394
महिला 123958
कुल 261352

विधानसभा क्षेत्र दांतारामगढ़
मतदान केन्द्र 276
पुुरुष 133324
महिला 120725
कुल 254050

विधानसभा क्षेत्र खंडेला
मतदान केन्द्र 248
पुुरुष 126062
महिला 112281
कुल 238343


विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना
मतदान केन्द्र 250
पुुरुष 129738
महिला 114211
कुल 243949


विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर
मतदान केन्द्र 257
पुुरुष 134228
महिला 119349
कुल 253577


मोदी की सभा के बाद दोनों दलों की मजबूरी

मोदी की सभा के जरिए भाजपा ने जहां शहरी व ग्रामीण वोटरों में माहौल बनाने की कोशिश की। इस माहौल को चुनौती के रुप में लेते हुए कांग्रेस व रालोपा प्रत्याशी ने बुधवार को प्रचार की रणनीति ही बदल दी। खास बात यह है कि रोड शो के जरिए हुए हाईटेक प्रचार में शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के काफी लोग शमिल हुए।