
Rajasthan election Results 2018 Live Update From Sikar SK college
सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मतगणना का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। ईवीएम कड़ी सुरक्षा में मतगणना स्थलों पर रखी हुई हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद सीलबंद ईवीएम खोलकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा।
सीकर जिले के आठ विधानसभा सीटों के लिए राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में 106 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। 7 दिसम्बर को मतदान के बाद से सभी विधानसभा सीटों की ईवीएम एसके बालिका महाविद्यालय सीकर में रखी गई हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोस्त किए गए हैं। ईवीएम के स्ट्रॉंंग रूम तक परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
जानिए वोटिंग का गणित
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान में शेखावाटी के पौने दो लाख युवाओं ने पहली बार मतदान कर यहां के प्रत्याशियों की तकदीर लिखकर ईवीएम में बंद कर दी।
इतना ही नहीं 21 से 25 वर्ष आयु के पांच लाख 49 हजार से अधिक सवा सात लाख से अधिक युवाओं ने भी विधायकों की हार-जीत तय करने में अहम भूमिका निभाई है।
ऐसे में सीकर, चूरू, झुंझुनूं के सात लाख 28 हजार 634 युवा ने राज्य की सरकार बनाने में भागीदार बने हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो युवा मतदाताओं में शेखावाटी में सीकर पहले, झुंझुनूं दूसरे व चूरू तीसरे पायदान पर है।
शेखावाटी में 18-19 वर्ष आयु के एक लाख 79 हजार 517 व 20 से 25 वर्ष आयु के पांच लाख 49 हजार 117 सहित कुल सात लाख 28 हजार 634 युवा मतदाताओं ने मतदान किया।
सीकर जिले की फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ व दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 12 बूथों पर 90 फीसदी तक वोटिंग हुई। वोटिंग के बढ़ते आंकड़े ने कई सियासी दिग्गजों के समर्थकों में बढ़ी हलचल भी कर दी है।
सियासी जानकारों का कहना है कि 12 बूथों पर अधिक वोटिंग सियासी उलटफेर का भी बड़ा संकेत है। सबसे ज्यादा 90 पार का आंकड़ा छूने वाले विधानसभा क्षेत्र में फतेहपुर का नाम शामिल है। यहां के 9 बूथों पर 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। जबकि लक्ष्मणगढ़ के दो व दांतारामगढ़ के एक बूथ पर भी 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।
शहरी क्षेत्र दांतारामगढ़ रहा सबसे आगे
फतेहपुर 71.37
लक्ष्मणगढ़ 71.63
धोद 74.85
सीकर 71.09
दांतारामगढ़ 77.94
खंडेला 69.68
नीमकाथाना 74.26
श्रीमाधोपुर 73.78
ग्रामीण क्षेत्र फतेहपुर के सबसे ज्यादा आगे
फतेहपुर 75.31
लक्ष्मणगढ़ 74.45
धोद 74.91
सीकर 73.66
दांतारामगढ़ 73.41
खंडेला 71.84
नीमकाथाना 71.90
श्रीमाधोपुर 72.08
एक नजर शेखवाटी के आंकड़ों पर
चूरू
18-19 वर्ष के मतदाता 49234
20-25 वर्ष के मतदाता 159834
कुल 209608
झुंझुनूं
18-19 वर्ष के मतदाता 60725
20-25 वर्ष के मतदाता 181484
कुल 242209
सीकर
18-19 वर्ष के मतदाता 69558
20-25 वर्ष के मतदाता 207799
कुल 277357
एक नजर शेखवाटी के आंकड़ों पर
चूरू
18-19 वर्ष के मतदाता 49234
20-25 वर्ष के मतदाता 159834
कुल 209608
झुंझुनूं
18-19 वर्ष के मतदाता 60725
20-25 वर्ष के मतदाता 181484
कुल 242209
सीकर
18-19 वर्ष के मतदाता 69558
20-25 वर्ष के मतदाता 207799
कुल 277357
Updated on:
10 Dec 2018 04:56 pm
Published on:
10 Dec 2018 04:56 pm
