2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: फतेहपुर में फिर भीषण हादसा, दो ट्रकों की भिड़ंत में 4 की दर्दनाक मौत

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर ( Road Accident in Fatehpur Rajasthan ) में बुधवार को फिर दर्दनाक हादसे में चार लोगों ( Four Killed in Road Accident ) की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाइवे 58 पर दो ट्रकों ( Two Truck Collision ) के बीच हुआ। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Jan 22, 2020

राजस्थान: फतेहपुर में फिर भीषण हादसा, ट्रक व ट्रोले की भिड़ंत में 4 की दर्दनाक मौत

राजस्थान: फतेहपुर में फिर भीषण हादसा, ट्रक व ट्रोले की भिड़ंत में 4 की दर्दनाक मौत

सीकर।
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर ( Road Accident in Fatehpur Rajasthan ) में बुधवार को फिर दर्दनाक हादसे में चार लोगों ( Four Killed in Road Accident ) की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाइवे 58 पर दो ट्रकों ( Two Truck Collision ) के बीच हुआ। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर में एनएच 58 पर सुबह करीब 8.30 बजे फतेहपुर-सालासर मार्ग पर सुबह कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के ड्राइवर व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी इसी एनएच 58 पर कार व ट्रोले की जबरदस्त भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई थी।

दुनिया से एक साथ विदा हुए बचपन के 7 यार-दोस्त, एक साथ उठे जनाजे तो रो पड़ा पूरा गांव

कोहरा बना हादसे का कारण
अंचल में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। जबरदस्त कोहरे में स्थिति यह थी कि 5 मीटर देखना भी मुश्किल था। ऐसे में ही यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहनों की रफ्तार तेज थी। दोनों ही वाहनों के चालकों को कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया। दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

चूरू हादसा: रिश्तेदार के दावत से लौट रहे थे, लापरवाही ने एक झटके में छीन ली 7 जिंदगी, मचा कोहराम

मौके पर ही तोड़ा दम
हादसा इतना भीषण था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद दोनों वाहन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिन्हें पुलिस ने क्रेन की सहायता अलग कर मार्ग से हटाया।

Story Loader