8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान एक लाख नई भर्तियों की घोषणा, कौन-कौनसे विभागों में होगी भर्ती?

चुनावी साल में सरकार ने एक लाख पदों पर भर्ती की घोषणा कर मास्टर शॉट लगा दिया। लेकिन अभी तक सरकार खुद भर्तियों को लेकर उलझी हुई है। सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एक लाख पदों पर भर्ती कौन-कौनसे विभागों में होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 9 Mar 2023, 12:56 PM IST

photo_2023-03-09_12-50-38.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/सीकर। चुनावी साल में सरकार ने एक लाख पदों पर भर्ती की घोषणा कर मास्टर शॉट लगा दिया। लेकिन अभी तक सरकार खुद भर्तियों को लेकर उलझी हुई है। सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एक लाख पदों पर भर्ती कौन-कौनसे विभागों में होगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर, 72 घंटे में दें फसल खराबे की सूचना

इस वजह से बेरोजगार आगामी भर्तियों की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से अब पिछले दिनों सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। इसके बाद भी सरकार बेरोजगारों को राहत नहीं दे सकी है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि अगले सप्ताह तक सरकार की ओर से इस साल होने वाली भर्तियों की विभाग के हिसाब से घोषणा की जा सकती है। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार को जल्द पदों के हिसाब से घोषणा करनी चाहिए जिससे समय पर परीक्षा हो सके।

यह भी पढ़ें : 120 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, लोगों ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूटने गाय वापस कुएं में चली गई

इधर, नौकरी के लिए बढ़ रहा इंतजार
शारीरिक शिक्षक भर्ती का परिणाम बोर्ड की ओर से पिछले साल जारी कर दिया था। लेकिन अभी तक चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं मिली है। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार को जल्द नियुक्ति देनी चाहिए। वहीं कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती के एक कैडर के अभ्यर्थियों ने भी नौकरी देने की मांग उठाई है।