5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 बच्चों की मां यह काम नहीं कर पाई तो पति-देवर ने प्लास से उखाड़ डाले दांत

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
Rajasthan Woman domestic violence victim

plas se dant ukhade

सादुलपुर (चूरू). पति को विदेश भेजने के लिए दो लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने के कारण तीन बच्चों की मां पर परिजनों ने जमकर कहर बरपाया। ससुराल वालों ने जान से मारने की नीयत से पहले लाठियों से मारपीट की और बाद में प्लास से उसके दांत भी उखाड़ लिए। महिला तड़पती और चिल्लाती रही लेकिन बेरहमों को दया नहीं आर्ई।

READ : गलत काम करने से सास ने किया मना तो बहू हो गई तैयार, हर माह की कमाई 2 लाख रुपए

घटना के बाद पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पीडि़ता को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। सादुलपुर निवासी बुन्दू खान की पुत्री बतूल बानो ने सिधमुख पुलिस को पर्चा बयान देकर बताया कि 15 मई 2009 को उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज देकर सिधमुख निवासी असलम के साथ उसकी शादी की थी।

Woman " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/18/plas_se_dant_ukhade_sadulpur_churu_3271439-m.jpg">

वह तीन बच्चों की मां बन गयी। ससुर मंगतू दो वर्षों से उसके पति असलम को विदेश भेजने के लिए उससे पीहर से दो लाख रुपए लाने को लेकर आये दिन गाली गलौच व मारपीट कर रहा था। पीहर पक्ष को बताने पर ससुराल पक्ष के लोग अपनी गलती स्वीकार कर लेते थे।

महीने-दो महीने बाद दो लाख रुपए पिता से लाने की बात कह कर मारपीट शुरू कर देते थे। 16 अगस्त 2018 को सुबह से ही पति असलम, ससुर मंगतू रुपए लाने की बात को लेकर दवाब डाल रहे थे। उसके पिता विदेश रहते हैं जिसके कारण उसने चाचा मेनुदीन को फोन कर बताया तो उसके चाचा तथा चचेरा भाई नदीम उसके ससुराल आए।

पति व ससुर को समझा कर वापस चले गए। शाम करीब सात बजे पति और ससुर सास मजीदन तथा देवर यूनस पीहर वालों को बुलाने की बात को लेकर आग बबूला हो गए तथा मारपीट करने लगे। उसे घसीट कर एक कमरे में ले गए एवं एकराय होकर चारों ने लाठियों से उसे जमकर पीटा। दांतों से काट लिया। ससुर मंगतू ने प्लास लाकर देवर यूनस को दिया।

पति और देवर ने मिलकर प्लास से दांत उखाड़ लिया। दो लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने के कारण मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। वहीं पीडि़ता को डॉक्टरों ने चूरू रैफर कर दिया।