4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में इंसानियत हुई शर्मसार, 4 साल की मासूम के साथ श्मशान में दुष्कर्म, गंभीर हालत में बच्ची जयपुर रैफर

चार साल की अबोध बालिका के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पड़ौस में रहने वाली बालिका को टॉफी खिलाने के बहाने श्मशान घाट के अंदर ले गया। घटना के बाद बच्ची को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
चार साल की अबोध बालिका के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पड़ौस में रहने वाली बालिका को टॉफी खिलाने के बहाने श्मशान घाट के अंदर ले गया। घटना के बाद बच्ची को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया गया है।

राजस्थान में इंसानियत हुई शर्मसार, 4 साल की मासूम के साथ श्मशान में दुष्कर्म, गंभीर हालत में बच्ची जयपुर रैफर

खाटूश्यामजी.

चार साल की अबोध बालिका के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पड़ौस में रहने वाली बालिका को टॉफी खिलाने के बहाने श्मशान घाट के अंदर ले गया। घटना के बाद बच्ची को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया गया है। जबकि आरोपी के बारे में पता लगने पर उसे मौके पर दबोच लिया गया और गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसे भी उपचार के लिए सीकर रैफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार स्कूल के पास डेरे में रहने वाली चार साल की बालिका को ढाबे पर काम करने वाला युवक कालिया बहला-फुसला कर नजदीकी श्मशान घाट ले गया था। शाम होने के बाद जब बालिका को परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। नहीं मिली तो परिजन श्मशान घाट के पास पहुंचे। यहां बच्ची को लहू-लुहान हालत में देखा और आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया। हालांकि एक बारगी तो आरोपी मौके से भाग छूटा। इसके बाद बालिका को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत खस्ता होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया। इधर, फरार हुआ आरोपी अस्पताल के पास परिजनों के हत्थे चढ़ गया। जिसकी भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने बीच बचाव कर उसे घायल अवस्था में सीकर रैफर कर दिया।


इधर, बच्ची के ताऊ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि रात आठ बजे तक बच्ची अपने डेरे में नजर नहीं आई। एक व्यक्ति ने एक युवक द्वारा बच्ची को लेकर जाने की जानकारी दी। परिजन जब शमशान घाट के पास पहुंचे तो वहां बच्ची की चीख सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो आरोपी युवक उसके साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी कालिया उर्फ करण जिला सुरेंद्र नगर गांव दिनारा (गुजरात) का रहने वाला है। जो कि, यहां ढाबे पर काम करता था।