5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक दिखाने के बहाने युवती को ले गया अपने साथ, फिर सुनसान खेत में ले जाकर किया रेप

विशिष्ठ न्यायाधीश पोक्सो अनिल कौशिक ने नाबालिग युवती से बलात्कार के आरोपी को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
less than 1 minute read
Google source verification
बाइक दिखाने के बहाने युवती को ले गया अपने साथ, फिर सुनसान खेत में ले जाकर किया रेप

बाइक दिखाने के बहाने युवती को ले गया अपने साथ, फिर सूनसान खेत में ले जाकर किया रेप

सीकर।

विशिष्ठ न्यायाधीश पोक्सो अनिल कौशिक ने नाबालिग युवती से बलात्कार के आरोपी को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपित पलसाना के वार्ड नंबर तीन निवासी अर्जुनलाल बलाई है। विशिष्ठ लोक अभियोजक शिवरतन शर्मा ने बताया कि आरोपी अर्जुनलाल किसी के यहां चेजा का काम करता था। वर्ष 2015 के सितम्बर माह में वह उनके घर बाइक दिखाने के बहाने गया। वहां से नाबलिग युवती को पकडकऱ खेत में ले गया। खेत में बालिका के साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद न्यायालय में चालान पेश किया गया। न्यायाधीश कौशिक ने आरोपी को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

बाइक के बहाने आया और ले गया
मामले के अनुसार युवक बाइक दिखाने के लिए नाबालिग के घर आया था। इस दौरान वह युवती को उठा ले गया और सूनसान खेत में ले जाकर बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।