6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीहर गई विवाहिता को अपने घर ले जाकर किया बलात्कार, फिर खुद ही छोड़ गया घर

जिले में पीहर गई महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर।

जिले में पीहर गई महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक महिला को घर से ले गया और उसके साथ बलात्कार कर छोड़ दिया। महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार बढ़ाढऱ निवासी महिला ने उसके साथ बलात्कार होने का मुकदमा सदर थाने में दर्ज कराया है। जिसकी जांच थानाधिकारी करन सिंह खंगारोत कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार बढ़ाढऱ निवासी पीडि़ता का आरोप है कि 26 फरवरी को वह अपने पीहर गई थी। यहां का निवासी अरुण उर्फ मंगला उसको घर से ले गया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर वापस उसे घर छोड़ गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दो महिने पहले भी उसके साथ गंदा काम किया था। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Read More :

भतीजी की शादी के दिन चाचा की हत्या, पति-पत्नी व परिजनों ने खेजड़ी के पेड़ से बांध मरते दम तक पीटा