5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से लौट रहे परिवार की ट्रक से भिड़ी कार, उड़ गए परखच्चे

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के पलसाना बायपास पर रात को ट्रक व कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार छह जने घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के पलसाना बायपास पर रात को ट्रक व कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार छह जने घायल हो गए।

शादी से लौट रहे परिवार की ट्रक से भिड़ी कार, उड़ गए परखच्चे

पलसाना.

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के पलसाना बायपास पर मंगलवार रात को ट्रक व कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार छह जने घायल हो गए। घायलों को पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से सभी को सीकर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बायपास के भदाला की ढाणी तिराहे के पास स्थित कट पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार रानोली के पास मकसूदपुरा निवासी सुभाष यादव, कुम्भाराम यादव, गिरधारीलाल यादव, महेश यादव, गोपालसिंह व दीपक यादव घायल हो गए। घायल को हाइवे एंबुलेंस से दो बार में पलसाना अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सीकर रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन लोगों को ज्यादा चोटें आई है। हादसे में कार बूरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार लोग उसी में फंस गए। बाद में आस पास के होटल ढाबों पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को काफी मशक्कत कर बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक भी मौके से काफी दूर सडक़ किनारे मिट्टी में जाकर फंस गया। इससे पहले मौके पर ही उसका डीजल का टैंक अलग होकर सडक़ पर ही गिर गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को क्रेन मंगवाकर मौके से हटवाया।