4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक और अज्ञात वाहन में हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Abdul Bari

Dec 26, 2018

accident

बाइक और अज्ञात वाहन में हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

सीकर

सीकर के पलसाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को लोगों ने पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने शव को पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार अजबपुरा निवासी हरीश कुमार वर्मा बाइक पर सवार होकर पलसाना से सांवलपुरा की ओर जा रहा था। इस बीच सांंवलपूरा अंडरपास के पास गणेशपुरा निवासी दिलीप हरितवाल भी लिफ्ट लेकर हरीश के पीछे बाइक पर बैठ गया। इस दौरान कुछ दूर चलते ही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद हरीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पीछे बैठा दिलीप घायल हो गया। बाद में लोगों ने दिलीप को पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर रैफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची रानोली पुलिस ने शव को पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हरीश चार भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी का काम करता था।