2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : सीकर में फिर हुआ सडक़ हादसा, ओवरटेक के चक्कर में रोडवेज ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

अभी फतेहपुर हादसे में मारे गए 11 लोगों का दर्द सीकर भूला भी नहीं था कि शनिवार को फिर एक हादसा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 20 Jan 2018, 4:21 PM IST

sikar news

सीकर.

अभी फतेहपुर हादसे में मारे गए 11 लोगों का दर्द सीकर भूला भी नहीं था कि शनिवार को फिर एक हादसा हो गया। हालांकि हादसे में कोई मरा नहीं लेकिन कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मलखेड़ा और रानोली गांव के बीच नेशनल हाइवे पर एक रोडवेज ने ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए है। हादसे के बाद कई घंटो तक हाइवे जाम रहा। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार चूरू-आगरा रोडवेज जयपुर से सीकर की तरफ आ रही थी। इसी बीच दोपहर करीब 2.30 बजे रानोली कस्बे के आगे दूसरी बस को ओवरटेक चलते पास से गुजर रहे पत्थरों से भरे टै्रक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया।


ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ। बस ड्राइवर आगे चल रही दूसरी बस को ओवरटेक करना चाहता था। इसी चक्कर में पास से गुजर रहे पत्थरों से भरे टै्रक्टर को टक्कर मार दी। टै्रक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

15 घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे में घायल सभी को एंबुलेंस द्वारा एसके अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को निजी साधनों से भी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं चोटिल हुए कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

नहीं ले रहे कोई सबक
जिले में लगातार हो रहे सडक़ हादसे के बाद भी बस ड्राइवर कोई सबक नहीं ले रहे। अपने कुछ फायदे के लिए ड्राइवर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे है। लापरवाही से ओवरटेक के चक्कर में बस हादसे का शिकार हो जाती है। इससे पहले फतेहपुर में भी भीषण सडक़ हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। बावजूद इसके ड्राइवर लापरवाही तरीके से बस चलाते है।