4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटवारियों से जल्द पटरी पर लौटेगी ग्रामीण जिंदगी

सीकर. पटवारियों की कमी के कारण परेशान आमजन की समस्या का जल्द समाधान होगा। जल्द जिले के विभिन्न राजस्व मंडलों में 97 पटवारियों का पदस्थान होगा।
2 min read
Google source verification
sikar news

पटवारियों से जल्द पटरी पर लौटेगी ग्रामीण जिंदगी


सीकर. पटवारियों की कमी के कारण परेशान आमजन की समस्या का जल्द समाधान होगा। जल्द जिले के विभिन्न राजस्व मंडलों में 97 पटवारियों का पदस्थान होगा। पटवारियों की कमी के कारण जिले के कई पटवारियों के पास दो से तीन ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त चार्ज था। अब इससे उन पटवारियों को भी राहत मिल सकेगी। 11 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर पटवारियों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। परीक्षा को मिलाकर करीबन 10 महीने चले इस शिविर में पटवारियों को राजस्व के सभी क्रियाकलापों का प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार जिले को कुल 120 पटवारी आंवटित हुए थे। इनमें से 116 पटवारियों ने 11 अक्टूबर प्रशिक्षण में भाग लिया।

फील्ड वर्क की दी जानकारी
प्रशिक्षण शिविर में पटवारियों को भू- राजस्व नियम, राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, भू राजस्व अधिनियम, कर्मचारियों को राजनीति के साथ काम करने तथा तहसीलों में भेजकर फील्ड की जानकारी दी गई। पटवारियों की कमी होने के चलते पहले प्रशिक्षण शिविर को छह महीने कर दिया गया था।

प्रशिक्षण पूरा होने पर अभिनंदन
पटवारियों का प्रशिक्षण पूरा होने पर अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल व एडीएम जयप्रकाश के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में एएसओ सरिता, सीकर तहसीलदार व पीटीएस इंजार्च जगदेव प्रसाद शर्मा, पीटीएस के पूर्व प्रधाध्यापक महावीर प्रसाद खीचड़, उप प्रधानाध्यापक रामेश्वर लाल वर्मा ने पटवारियों को संबोधित किया। इस दौरान पीटीएस के ट्रेनर श्रवण सिंह खूड़ी, प्रभु दयाल जांगिड़, कृपा श्ंाकर शर्मा आदि मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. चंद्र प्रकाश महर्षि ने किया।
इधर, जिला प्रशासन ने शनिवार शाम को पटवारियों की तबादला व पदस्थापन आदेश जारी किए है। जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि पटवारियों के मिलने से राजस्व संबंधी शिकायतों का समाधान हो सकेगा। हालांकि इन पटवारियों के आने के बाद भी जिले में पटवारियों के अधिक पद रिक्त रह जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए राजस्व मंडल की ओर से राज्य सरकार को भिजवाया हुआ है। बेरोजगारों की तरफ से भर्ती की मांग भी की जा रही है।