4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद साक्षी महाराज ने कहा इस बार मोदी लहर नहीं…..राम मंदिर को लेकर भी दिया यह बयान..

सीकर. भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानन्द हरी साक्षी महाराज मंगलवार सुबह चूरू के सालासर कस्बे में पहुँचे। यहां उन्होंने सालासर बालाजी के दर्शन किए और माथा टेककर मनौती का नारियल बांधा।
2 min read
Google source verification
sikar news

साक्षी महाराज ने कहा इस बार मोदी लहर नहीं.....राम मंदिर को लेकर भी दिया यह बयान


सीकर. भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानन्द हरी साक्षी महाराज मंगलवार सुबह चूरू के सालासर कस्बे में पहुँचे। यहां उन्होंने सालासर बालाजी के दर्शन किए और माथा टेककर मनौती का नारियल बांधा। देश में फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने की कामना की। इस दौरान साक्षी महाराज ने मीडिया से भी वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र में एकबार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा देश में इस बार मोदी की लहर नहीं, बल्कि सुनामी है। जिसमें सारे विपक्षी धाराशाही हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपने पिछले 282 का रिकॉर्ड तोड़ेगी और देश की युवा शक्ति में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर गजब का उत्साह है। हर कोई चाहता है कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत को नई दिशा देने का चुनाव है। यह विकल्प नहीं संकल्प का चुनाव है। ये वादों का नहीं इरादों का चुनाव है। गरीबों को सशक्त करने, किसानों को मजबूत बनाने, देश के युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा, अस्मिता और राष्ट्रवाद का चुनाव है। देश से महंगाई, भ्रष्टाचार , बेरोजगारी और आतंकवाद को खत्म करने के लिए चुनाव है। साक्षी महाराज ने कहा कि आज देश के लोग भाजपा की केंद्र सरकार के काम से संतुष्ट हैं। उन्हें विश्वास है कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि देश मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। मोदी सरकार की नीतियों से देश लगातार विकास की राह पर चल पड़ा है। देश में मोदी सरकार के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। देश में रोजगार के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हम फिर सत्ता में आएंगे और कई महत्वपूर्ण कार्य जो अधूरे रह गए है उन्हें प्राथमिकता से पूरा करेंगे। इस दौरान साक्षी महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि नरेन्द्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनते ही राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के दूर कर राम मंदिर का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर पुजारी परिवार व मांगीलाल पुजारी की ओर से साक्षी महाराज को बालाजी की फोटो भेंट की गई और शॉल व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। इससे पहले हनुमान सेवा समिति की ओर से साक्षी महाराज का देशभक्ति गीतों के बीच गाजेे- बाजे से स्वागत किया गया। इस दौरान हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदा नंदन पुजारी, हनुमान सेवा समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार पुजारी, नितेश पुजारी सहित भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे।