
Satta Market Bets For Rajasthan assemably election 2018
सीकर/जयपुर. कांग्रेस-भाजपा अभी प्रत्याशियों के चयन में ही उलझे हुए हैं, उधर, राज्य में सक्रिय प्रमुख सट्टा बाजारों ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार भी बना दी है। हालांकि दावों की सच्चाई 11 दिसम्बर को परिणाम के बाद ही पता चल सकेगी। देश के नामचीन सट्टा बाजारों में शामिल फलौदी के सट्टा बाजार का आकलन है कि इस बार कांग्रेस 137 से 140 सीटें जीतकर पुन: सत्ता पर काबिज होगी। जबकि भाजपा 53 से 55 सीटों पर सिमट जाएगी।
सट्टा बाजार के पूर्वानुमान में प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन के साथ स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। वर्ष 2013 में फलौदी सट्टा बाजार ने 120 से 122 सीटें भाजपा को मिलने का पूर्वानुमान लगाकर सरकार बनने का दावा किया था। सीटों की जीत के लिहाज से बाजार का आंकड़ा गड़बड़ा गया लेकिन सरकार बनने का दावा सटीक साबित हुआ।
वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में सट्टा बाजार का 272 से 274 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनने का पूर्वानुमान सटीक रहा था। फिर 2017 में हुए तीन निर्वाचन क्षेत्रों अजमेर एवं अलवर संसदीय सीट और माण्डलगढ़ में विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय बताई थी। यह पूर्वानुमान भी सटीक रहा।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के भाव
कांग्रेस
100 से 135
भाव: 25 से 30 पैसे
भाजपा
40 से 53
भाव: 3 से 10 रुपए
टिकट बंटवारे के बाद नए भाव खुलेंगे
सट्टा बाजार ने साफ किया है कि अभी लोगों का रुख देखकर भाव लगाए जा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के टिकट बंटवारे के बाद असल तस्वीर सामने आएगी।
भाव कम तो स्थिति मजबूत
सटटा बाजार में फिलहाल कांग्रेस को 137 से 140 सीट और 53 से 55 सीट भाजपा को मिलने का पूर्वानुमान है। सट्टा सेशन के आधार पर लगाया जाता है। कांग्रेस की सरकार बनने का भाव 25 से 30 पैसे है। अर्थात 1 रुपए का भाव लगाने पर 1.25 या 1.30 रुपए मिलेंगे।
भाजपा की सरकार बनने का भाव 3 रुपए हैं। अर्थात 1 रुपया लगाने पर 3 रुपए मिलेंगे। सट्टा बाजार उसी के भाव ज्यादा रखता है, जिसमें न्यूनतम जोखिम हो। चूंकि बाजार में भाजपा के भाव ज्यादा रखें हैं, ऐसे में यदि भाजपा की सरकार बनती है तो सट्टा बाजार को बड़ा भुगतान करना पड़ेगा।
Rajasthan CM के चेहरे पर भी भाव
कांग्रेस की सरकार बनने पर कौन मुख्यमंत्री होगा, इस पर भी सट्टा बाजार ने भाव लगा रखा है। इसमें अशोक गहलोत के 20 से 25 पैसे और सचिन पायलट के 70 से 80 पैसे के भाव हैं। यानी सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस की सरकार बनने पर गहलोत सीएम होंगे।
भाजपा को 100 सीट मिलने का भाव 10 रुपए: बीकानेर बाजार में पार्टियों के नाम ही सट्टा लगाया जा रहा है। इसके अनुसार भी राज्य में कांग्रेस की हवा है।
यहां कांग्रेस को 100 के भाव 10 पैसे और 110 से 120 सीटों के भाव 25 पैसे हैं। भाजपा को 100 सीट पर 10 रुपए खोले गए हैं। यह भाव बहुत ज्यादा है। कांग्रेस को 133 से 135 और भाजपा की 40 से 45 सीटें मिलने का पूर्वानुमान भी लगाया जा रहा है।
एमपी-छग में नजदीकी टक्कर
सीकर सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस प्रदेश में 130-132 सीट से सरकार बनाएगी। भाजपा को 50 से 52 सीटें मिलेंगी। एमपी-छग के भाव भी लगाए जा रहे हैं। सट्टा बाजार एमपी में भाजपा को 99 से 101 सीट मिलने का पूर्वानुमान लगा रहा है। कांग्रेस को 113 से 116 सीट मिलने की उम्मीद बताई जा रही है। बाजार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 40 से 42 सीट आना मान रहा है।
Updated on:
05 Nov 2018 03:59 pm
Published on:
05 Nov 2018 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
