सीकर। भजनलाल सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को सीकर जिले के रींगस में एक निजी कार्यक्रम में शिकरत की। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व किसान आयोग के अध्यक्ष रहे महादेव सिंह खण्डेला भी मौजूद रहे। इसी दौरान रींगस-श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ सड़क की हालत की पत्रिका में छपी 18 नवम्बर की खबर पर एक सात साल की बच्ची ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से सड़क को फोर लेन करने की मांग की है।