
Watch : राजस्थान में यहां छात्रसंघ चुनाव से एक दिन पहले कॉलेज में छात्र पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
सीकर।
Dispute Between SFI & ABVP in Arts College in Sikar : छात्रसंघ चुनाव ( Student Union Election 2019 in Rajasthan ) से एक दिन पहले सोमवार को शहर के कटराथल स्थित राजकीय कला महाविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद ही नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जिसमें एक पक्ष का छात्र घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। जानकारी के अनुसार चुनाव प्रचार थमने के बाद भी एबीवीपी को सभा की अनुमति देने की बात को लेकर विवाद हुआ है।
Read More :
पुलिस के अनुसार चुनाव से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने एबीवीपी को सभा की अनुमति दे दी। जब इसकी सूचना एसएफआई संगठन को मिली तो इसके विरोध में कार्यकर्ता प्रदर्शन पर उतर आए। काफी देर तक नारेबाजी होती रही। इसके बाद दोनों गुट आमने-सामने हो गए। कुछ देर बाद ही दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसमें एबीवीपी के का एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र का आरोप है कि एसएफआई द्वारा उनके एक कार्यकर्ता पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि कल यानी मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव होने है। जिसमें सभी कार्यकर्ता अपने संगठन की जीत सुनिश्चित करने लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे है।
Read More :
Published on:
26 Aug 2019 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
