
सीकर.
शेखावाटी के मीठे प्याज ने देश की थोक मंडियों में पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। प्याज की मांग बढऩे का आलम ये है कि पिछले वर्ष की तुलना में प्याज के थोक भावों में दो गुना तक तेजी आ गई है। सीकर मंडी से रोजाना 15 से अधिक ट्रकों में प्याज बाहर की मंडियों में जा रहा है। इससे प्याज उत्पादक किसानों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है। भावों में तेजी को देखते हुए व्यापारी प्याज की पकने से पहले ही खुदाई कर रहे हैं वहीं व्यापारी भी किसानों से सीधे अग्रिम सौदे कर रहे हैं।
Read More :
तेजी के आसार
नासिक के प्याज की गुणवत्ता गिर गई और शेखावाटी के मीठे प्याज की मांग बढ़ गई। नासिक के एक्सपोर्टस सीकर में स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से प्याज की खरीद फरोख्त के सौदे कर रहे हैं। इस कारण प्याज के भावों में तेजी आने के आसार बने हुए हैं। सीकर थोक मण्डी में प्याज के थोक भाव 10 से 12 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
Read More :
व्यापारी अधिक आवक कम
सीकर थोक मण्डी में इस समय प्याज के सात से 12 हजार कट्टों की आवक है। पिछले वर्ष की तुलना में मण्डी में आवक कम होने व खरीददार अधिक होने से व्यापारियों को मांग के अनुसार प्याज के कट्टे नहीं मिल रहे हैं। नासिक क्षेत्र में प्याज की उपज तैयार नहीं होने से इस समय प्रदेश मंडियों में सीकर का प्याज ही खप रहा है।
Published on:
25 Feb 2018 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
