
कॉलेज और यूनिवर्सिटी के झगड़े में फंसा 20 हजार विद्यार्थियों का भविष्य, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
सीकर.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय और निजी कॉलेज संघ के बीच निरीक्षण का विवाद सडक़ से लेकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। लोग इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय पेश कर रहे हैं। विश्वविद्यालय यूजीसी और एनसीटीई के नियमों के मुताबिक निरीक्षण कर जांच में सही पाए जाने पर कॉलेजों का ऐफिलिएशन जारी करने का दावा कर रहा है तो दूसरी और कॉलेज संघ इसकी खिलाफत में है।
इन सवाल-जवाबों में छिपा है विवाद
यूजीसी के नियमों के मुताबिक शेखावाटी विश्वविद्यालय निरीक्षण कर मापदंड पर सही पाए जाने पर ही कॉलेजों के निरीक्षण की बात कह रहा है।
1. कॉलेज संघ: सीकर और झुंझुनूं की कॉलेज राजस्थान विश्वविद्यालय से ऐफिलिएटेड थी। जिन्हें ही शेखावाटी विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में सौंपा है। ऐसे में निरीक्षण की क्या जरुरत है?
शेवि: साल दर साल निरीक्षण का नियम यूजीसी का है और शेखावाटी विश्वविद्यालय यूजीसी के नियमों के मुताबिक चलता है। बोम ने भी निरीक्षण के लिए निर्देशित किया है।
2. संघ: राजस्थान विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में बिना निरीक्षण ऐफिलिएशन जारी किए जा रहे हैं, तो शेखावाटी विश्वविद्यालय निरीक्षण क्यों करना चाहती है। प्रदेश में सब विश्वविद्यालयों के नियम समान होने चाहिए।
शेवि: शेखावाटी विश्वविद्यालय पर राजस्थान या अन्य विश्वविद्यालय केनियम लागू नहीं होते हैं। यह स्वायत्त संस्था है जो यूजीसी के नियमों के मुताबिक ऐफिलिएशन जारी करने की कोशिश में है।
3. संघ: कॉलेजों के एंडोमेंट फंड सरीखे मुद्दे राज्यपाल के विचाराधीन रखे गए थे। वहां से जवाब आए बिना विश्वविद्यालय मान्यता रद्द करने के फैसले कैसे ले सकता है?
शेवि: यूजीसी के नियमानुसार कमेटी गठित कर निरीक्षण किए जाने के निर्देश विश्वविद्यालय को जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री से और अप्रैल में जारी पत्र के जरिए राज्यपाल से मिल चुके हैं। एंडोमेंड फंड का मामला ही कोर्ट में विचाराधीन है।
यूजीसी का गजट नोटिफिकेशन
बिंदू 4.6 के मुताबिक कॉलेज विश्वविद्यालय के निरीक्षण का विषय होंगे। जिसके लिए वीसी विशेषज्ञों की कमेटी गठित करेगा।
बिंदू 4.8 के मुताबिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (भूमि-भवन) और अन्य सुविधाओं के मुताबिक विश्वविद्यालय कॉलेजों के हर विभाग की सीट तय करेगा।
बिंदू 4.10 कॉलेजों के अस्थाई ऐफिलिएशन की अभिवृद्धि विश्वविद्यालय साल दर साल कॉलेजों के निरीक्षण के जरिए करेगा।
कॉलेज कुल ऐफिलिएटेड
एकेडमिक 271 82
बीएड 157 11
इंटीगे्रटेड 50 13
एमएड 6 1
विधि 5 5
निरीक्षण करवा नियमों
की पूर्ति कर रहे
कॉलेज- करीब 60
Published on:
30 Jun 2018 11:12 am
