29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेखावाटी में अब महिलाएं भी करने लगी ऐसा काम, फोन आते ही कांप उठती है रूह

https://www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 11 Jul 2018, 6:04 PM IST

rich daughter in law, young lady dirty game

rich daughter in law, young lady dirty game

सीकर. शेखावाटी में जड़े जमा चुके सूदखोरी के धंधे में नित नए मामले सामने आ रहे हैं। अब महिलाएं पीडि़तों को धमकी देनी लगी हैं। ऐसी महिलाओं के फोन आने पर पीडि़तों की रूह कांप उठती है। सूदखोरी के मामले में पेनल्टी नहीं चुकाने पर जान से मारने की धमकी के बाद सीकर के शेखपुरा का पीडि़त व्यक्ति इतना डरा हुआ है कि वह पुलिस तक को शिकायत देने से कतरा रहा है। जबकि महिला सूदखोर पेनल्टी नहीं चुकाने पर उसकी जान लेने पर आमादा है।

VIDEO : राजस्थान के नवलगढ़ में महिला को इसलिए दी 'तालिबानी' सजा, रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल


जानकारी के अनुसार शहर में चाय-पानी की दुकान चलाने वाले पीडि़त का कहना है कि मजबूरी में जरूरत पडऩे पर उसने एक महिला से दो लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद तय समय में उसने संबंधित महिला को पौने तीन लाख रुपए चुकता भी कर दिए। लेकिन, इसके बाद भी महिला सूदखोर पेनल्टी के रुपए बकाया बताकर उससे एक लाख रुपए और वसूलना चाह रही है। पेनल्टी के रुपए नहीं देने पर वह उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। पीडि़त व्यक्ति का कहना है कि परेशान होकर जब उसने महिला से पुलिस की मदद लेने की बात कही तो उल्टा उसे फंसा देने की बात कह कर उसका मुंह बंद कर दिया।

Rajasthan : जल्लाद बनी जेठानी ने बरपाया देवरानी पर कहर, देखें दिल दहला देने वाला पूरा Video

धमकाया कि रुपए नहीं चुकाए तो वह उसे दुष्कर्म के आरोप में जेल भी भिजवा सकती है। इधर, पीडि़त के परिजनों का कहना है कि सूदखोरों से परेशान होकर उसका बेटा पहले भी घर छोडकऱ जा चुका है। इसके बाद फिर किसी से उधारी लेकर सूदखोर को कुछ रुपए चुकाए तब कहीं जाकर वह मानी। लेकिन, फिर से दबाव बनाने के कारण परिवार को चिंता खाए जा रही है कि परेशान होकर उनका बेटा कोई गलत कदम नहीं उठा ले, वरना उनका बुढ़ापा भी सूदखोरी के कारण बिगड़ सकता है।


स्टांप गिरवी

धोद के रहने वाले कैलाश का कहना है कि उसने विनोद से साढ़े तीन लाख रुपए दो रुपए प्रति सैकड़ा लिए थे। लेकिन, इसके बाद विनोद पांच रुपए सैकड़ा के हिसाब से यह रकम चुकाने पर अड़ गया। दो लाख रुपए पांच रुपए सैकड़ा चुकाने के बाद अब वह बाकी बची रकम पर नौ से दस रुपए सैकड़ा के मांग रहा है। जो चुकाना उसके बस में नहीं है। लेकिन, रकम के साथ सूद नहीं चुकाने पर वह उसके गिरवी रखे स्टांप वापस नहीं दे रहा है।

कॉल डिटेल के लिए चक्कर

सूदखोरी में देवीपुरा रोड के जावेद की मौत को आठ दिन बीत चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन्हें कॉल डिटेल के लिए चक्कर लगवा रही है। जबकि जावेद की पत्नी बयानों में उन लोगों के नाम पुलिस को बता चुकी है। जो लोग जावेद को रुपए चुकाने के लिए परेशान करते थे। पिछले तीन दिन से पुलिस कह रही है कि कॉल डिटेल आने के बाद ही वह संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेगी।