
सीकर।
सीकर जिले के फतेहपुर में पिछले दिनों हुई फतेहपुर कोतवाल और कॉन्स्टेबल की हत्या के मामलें में गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओपी और दिनेश उर्फ लारा को कोर्ट में पेश किया गया। ओपी को 23 तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया तथा लारा को फतेहपुर में हुई फायरिंग के मामले में जेल भेज दिया गया। आरोपियों को पेश करने के दौरान डीएसपी सुरेंद्र दोनोंदिया, फतेहपुर कोतवाल राजीव राहड़ और उद्योग नगर थानाधिकारी रामनोहर के साथ पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
फतेहपुर के इंस्पेक्टर मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश के हत्यारों को कमिश्नरेट की एक टीम ने सोमवार रात चित्तौडग़ढ़ से गिरफ्तार किया था। जिसे मंगलवार को सीकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं गुरुवार को दोनों आरोSHO, constable shot dead in Fatehpurपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने फायरिंग मामले में जेल भेज दिया गया है।
ये हुआ था पूरा मामला...
फतेहपुर में छह अक्टूबर की रात को बदमाश अशोक चौधरी और उसके साथियों का पीछा कर रहे एसएचओ मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। फतेहपुर इलाके के बेसवा गांव के पास छह अक्टूबर की रात बदमाशों ने फतेहपुर थानाधिकारी मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश को गोली मार दी। गोली कानूनगो के गले और कांस्टेबल के सीने में लगी थी। इस दौरान दोनों की फायरिंग में मौत हो गई थी।
इस दौरान प्रदेश की करीब बीस पुलिस की टीम अलग अलग जगह आरोपियों की तलाश कर रही थी। वहीं बदमाशों को एटीएस, सीकर, झुंझुनूं पुलिस के साथ महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।
Updated on:
18 Oct 2018 04:27 pm
Published on:
18 Oct 2018 04:27 pm
