4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े-बड़े चोरों से कई कदम आगे है 22 लाख का एटीएम उठा ले जाने वाला यह युवक

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
atm loot

sikar

सीकर. शहर कोतवाली पुलिस ने 22 लाख रुपए से भरा एटीएम उठा कर ले जाने के मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी गैंग के साथ मिलकर धोद रोड से जनवरी 2014 में 22 लाख रुपए से भरा एटीएम उठाकर ले गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

SIKAR : एन-52 पर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, 4 पुलिसकर्मी घायल, 3 गाड़ियों के शीशे टूटे



सीकर कोतवाली थानाधिकारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि 2014 में जनवरी में धोद रोड चौराहा के पास स्थिति एसबीआइ के एटीएम को रात के समय गाड़ी में डालकर ले गए थे। उस वक्त एटीएम में 22 लाख रुपए थे। इस मामले में चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। महरियों का बास तन पचार कालवाड़ जयपुर निवासी राजेन्द्र कुमार यादव उर्फ सेठी पुत्र रामनिवास यादव वारदात के बाद से फरार चल रहा था। सोमवार को वह सीकर आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसको सीकर बस डिपो से गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान : पुलिस थानों में करोड़ों रुपए के 14 हजार हथियारों का यह हाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सिलसिलेवार उठाए थे एटीएम
आरोपियों की गैंग ने 2014 में सीकर व आसपास के जिलों में एक के बाद एक एटीएम उठाए थे। सीकर के बाद बीकानेर के डूंगरगढ में भी इन्होंने एटीएम लूटा था। धोद रोड चौराहे से लूटा गया एटीएम जली हुई हालत में एक जोहड़े में मिला था। इससे पहले आरोपियों ने उसमें से पैसे निकाल लिए थे और मशीन को जला दिया था। आरोपी के खिलाफ लूट व शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

READF MORE AT : सीकर में यहां बन रहा है रेलवे का 8 किमी लम्बा पुल, जानिए इसकी खासियत

VIDEO : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान

VIDEO : मां का ऐसा अनूठा दाह संस्कार करने सैकड़ों किलोमीटर दूर चले आए बेटे