3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Jawan Shaheed : डेढ़ माह बाद अब तिरंगे में लिपटकर घर लौटेगा बहादुर बेटा BSF ASI रामनिवास यादव

Shaheed Ramniwas yadav Sikar : सीकर जिले के गांव डाबला में गुरुवार को शहीद रामनिवास यादव की अंत्येष्टि उनके होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 13 Jun 2018, 5:49 PM IST

Shaheed Ramniwas yadav Sikar

Sikar Brave Son BSF ASI Ramniwas Yadav Martyr in jammu kashmir

सीकर. जम्मू कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से किए गए सीज फायर में देश के चार जवानों के साथ सीकर का बेटा रामनिवास यादव भी शहीद हो गया। यादव राजस्थान के सीकर जिले की नीमकाथाना तहसील के डाबला गांव की बाना वाली ढाणी रहने वाले थे। वे जम्मू कश्मीर में सांबा सेक्टर की चमलियाल पोस्ट पर तैनात थे। इनके साथ ही राजस्थान के भी दो जवान शहीद हुए हैं।

रामनिवास यादव के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे सीकर जिले व गांव डाबला में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि शहीद के भाई विजय सिंह के अलावा परिवार में अन्य किसी को भी रामनिवास के शहीद होने की जानकारी अब तक नहीं दी गई है।

शहीद के भाई विजय सिंह ने बताया कि राम निवास जम्मू कश्मीर में बीएसएफ की ६२वीं बटालियन में एएसआई थे। उनकी पोस्टिंग तीन साल पहले ही जैसलमेर से जम्मू कश्मीर हुई थी। करीब डेढ महीने पहले ही राम निवास छुट्टियां बिताने गांव आए थे।

बेटा भी कर रहा है देश की सेवा
शहीद रामनिवास यादव का बेटा संदीप यादव भी एनडीआरएफ में रहकर देश की सेवा कर रहा है। उसकी पोस्टिंग भटिंडा में है। वहीं, एमए कर रही बेटी सुमन भी खुद में देश सेवा का जज्बा पाले हुए है। पांच भाइयों में तीसरे नम्बर के रामनिवास पिता सेडाराम और एक बड़े भाई को पहले ही खो चुके थे। बाकी तीन भाई गांव में रहकर खेती कर रहे हैं।

रात को पहुंचेगा शव, कल होगी अंत्येष्टि

शहीद रामनिवास यादव की अंत्येष्टि गुरुवार को उनके पैतृक गांव में होगी। बताया जा रहा है कि शहीद की पार्थिव देह जम्मू कश्मीर से बुधवार रात १० बजे फ्लाइट के जरिए जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से शहीद की पार्थिव देह को पाटन पुलिस थाना लाया जाएगा। यहां से गुरुवार सुबह शहीद का शव पैतृक गांव पाबा की ढाणी ले जाया जाएगा। जहां राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार होगा।