5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar Bride Kidnap Case में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, कल से सीकर बंद की चेतावनी

Sikar Bride Kidnap Case : धोद के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में अब सर्व समाज प्रदर्शन पर उतर आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Sikar Bride Kidnap Case : धोद के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में राजपूत समाज के बाद अब सर्व समाज प्रदर्शन पर उतर आया है।

Sikar Birde Kidnap Case में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, कल सीकर बंद की चेतावनी

सीकर।
धोद के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण sikar bride Kidnap Case मामले में अब सर्व समाज प्रदर्शन पर उतर आया है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सर्व समाज आज दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे है। उन्होंने जांच अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर कल यानी गुरुवार से अनिश्चितकाल के लिए सीकर बंद Sikar Close की चेतावनी दी है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मामले में जांच अधिकारी दुल्हन पक्ष का पक्ष ले रहे हैं। जिससे आरोपी अंकित के साथ अन्याय हो रहा है। ऐसे में जांच अधिकारी को बदला जाए और मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी को सजा दी जाए।

कल होंगे दुल्हन के बयान

शादी के बाद डोली से दुल्हन को लूट जाने के मामले में दुल्हन हंसा के बयान गुरुवार को होंगे। अभी उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। जबकि प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी अंकित को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाना था। पुलिस अधीक्षक डा. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि बयानों के लिए तारीख ली है। फिलहाल तय हुआ है कि दुल्हन हंसा को 25 अप्रेल को न्यायालय में पेश कर कलमबद्ध बयान करवाए जाएंगे। यहां मजिस्ट्रेट के सामने हंसा के 164 के बयान होने के बाद पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी। ताकि उसी आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।