4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIKAR की लड़की का झुंझुनूं के लड़कों ने किया गैंगरेप, , बीड़ में ले जाकर दिखाई हैवानियत

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
Sikar Girl Gangrape in Jhunjhunu

Sikar Girl Gangrape in Jhunjhunu, Four accuesd

चिड़ावा (झुंझुनूं) थाने में एक नाबालिग के पिता ने चार युवकों के खिलाफ डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता नाबालिग का आरोपी युवक तीन बार शारीरिक शोषण कर चुके हैं।


युवकों की धमकी से डरकर पीडि़ता से परिजनों को ज्यादती की जानकारी दी। जिस पर मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार गांव गांवली थाना सदर नीमकाथाना (सीकर) हाल वार्ड 17 की चौधरी कॉलोनी निवासी पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दी कि आरोपी अनिल व पंकज निवासी धत्तरवाला, अनिल निवासी घासी का बास व नरेंद्र ने कुछ दिनों पहले उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

आठ व 30 जुलाई 18 को पिलानी ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो उनको व घरवालों को जान से मार देंगे। इस घटना के बाद पांच अगस्त को उक्त युवकों ने झुंझुनूं बीहड़ में ले जाकर दुष्कर्म किया।


लगातार शारीरिक शोषण के बाद पीडि़ता स्कूल जाने से डरने लगी, जिस पर परिजनों न पूछा तो उसने आपबीती बताई। ऐसे में पीडि़ता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच सीओ प्रतापमल केडिया कर रहे हैं।

नाबालिग से मारपीट
झुंझुनूं. घर के आगे बकरी बांधने आई नाबालिग से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। मोहल्ला खोरा निवासी नाबालिग जरीन ने बताया कि शनिवार को घर के आगे बंधी हुई बकरी को खोलने के लिए आई थी। इसी दौरान नजमा, साना, नजा, सोहीन व जाफर ने उसके साथ मारपीट की।इस दौरान जैसे-तैसे बचकर घर में घुसी तो आरोपित पीछे आ गए व फिर से मारपीट शुरू कर दी।चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने के लिए पहुंची मां के साथ हाथापाई की। लौटते वक्त जान से मारने की धमकी दी।


हादसे में युवक की मौत
नवलगढ़. क्षेत्र के झाझड़ रोडपर गोलाई मोड़ पर शनिवार रात को सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गोलाईमोड़ पर डंपर व अल्टो कार की आमने-सामने की भिड़त हो गई। जिससे अल्टो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गांव गोठड़ा निवासी अरविंद सोनी की नवलगढ़ में ज्वैलर्स की दुकान है। वह रात के समय नवलगढ़ से अपने गांव गोठड़ा जा रहा था, इस दौरान गोलाईमोड़ पर डंपर से भिडं़त हो गई। जिससे अरविंद गंभीर रूप से घायल गया। घायल को सीकर रैफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टर्माटम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।