
Sikar Girl Student Listing her Heart and left IIT madras
सीकर. कहते हैं दिल की सुनो। दिमाग का फैसला तो अक्सर सुकून नहीं देने वाला होता है, मगर दिल से लिया गया कोई निर्णय भी कभी दुखी नहीं होने देता है। हमारा विश्वास बढ़ाता है। ऐसा ही फैसला राजस्थान के सीकर की बेटी ने लिया है।
दरअसल, सीकर की बागपत कॉलोनी निवासी छात्रा अभीप्सा होनहार है। इसी की बदौलत उसका आईआईटी मद्रास में चयन हो गया। आईआईटी में दाखिले का देशभर के लाखों विद्यार्थियों का ख्वाब होता है, मगर अभीप्सा ने आईआईटी में प्रवेश लेने की बजाय दिल की सुनी। दिल चाहता था कि आईआईटी की बजाय अर्थशास्त्र में कॅरियर बनाया जाए।
नतीजा यह रहा अभीप्सा ने आईआईटी छोड़। अर्थशास्त्र की पढ़ाई के लिए कॉलेज को चुना। अभीप्सा ने दिल्ली की श्रीराम कॉलेज में अर्थशास्त्र ऑनर्स के पाठ्यक्रम आवेदन किया और वहां इसका चयन हो गया।
दिल्ली की श्रीराम कॉलेज में देश के सर्वश्रेष्ठ साठ छात्रों का चयन होता है। इसके अलावा होनहार बेटी का चयन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विवि में भी छात्रवृति हेतु हुआ था परंतु अपने देश में ही रहकर आगे पढ़ाई का निर्णय लिया है।
Updated on:
09 Jul 2018 01:06 pm
Published on:
09 Jul 2018 01:02 pm
