4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar Bride Kidnap Case : कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच हुए दुल्हन हंसा के बयान, अब नए जांच अधिकारी देखेंगे पूरा प्रकरण

दुल्हन अपहरण मामले की जांच अब कलमबद्ध बयान पर अटक गई है। पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या दो के समक्ष दुल्हन, उसकी बहिन, भाई समेत चार जनों के धारा 164 के तहत कलमबद्ध बयान दर्ज करवा दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर.

दुल्हन अपहरण मामले sikar bride kidnap Case की जांच अब कलमबद्ध बयान पर अटक गई है। पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या दो के समक्ष दुल्हन, उसकी बहिन, भाई समेत चार जनों के धारा 164 के तहत कलमबद्ध बयान statement दर्ज करवा दिए हैं। शहर में चल रहे आंदोलनों के बीच मामले के पूर्व जांच अधिकारी महावीर सिंह राठौड़ दुल्हन हंसा कंवर hansa Kanwar, उसकी बड़ी ***** सोन कंवर, भाई कृष्ण और भंवर सिंह को लेकर न्यायालय पहुंचे। इस दौरान मामले के नए जांच अधिकारी अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक ASP Devendra Sharma देवेन्द्र शर्मा भी पहुंच गए। बाद में न्यायालय में सभी के धारा 164 के बयान दर्ज करवाए गए। बयानों के बाद दुल्हन और उसके परिवार को भेज दिया गया।


नहीं मिली प्रति
जांच अधिकारी को बयानों की प्रति नहीं मिल पाई। जब मामले की जांच की दिशा बयान ही तय करेंगे। अधिकतर मामलों में पुलिस एक ही व्यक्ति के धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाती है। मामले की जांच धारा 161 के बयानों के आधार पर ही की जाती है। लेकिन पीडि़ता समेत चार जनों के न्यायालय में कलमबद्ध बयान दर्ज करवाए हैं। वहीं प्रकरण के मुख्य आरोपी अंकित पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है।


सुरक्षा घेरे में परिवार
दुल्हन हंसा कंवर और उसका परिवार गुरुवार को न्यायालय में सुरक्षा घेरे में रहा। अपहरण मामले के जांच अधिकारी एएसपी देवेन्द्र शर्मा और पुलिस जाप्ता बयान पूरे होने पर तक न्यायालय के बाहर रहा। इसके बाद हंसा कंवर और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा में वापस घर भेजा गया।