4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 साल की लड़की का होटल में रेप करके इस लड़के ने बनाए उसके ऐसे-ऐसे गंदे वीडियो

https://www.patrika.com/sikar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
sikar

rape

लक्ष्मणगढ़ (सीकर) पुलिस ने कस्बा निवासी एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने उपखंड के खीरवा गांव निवासी अरशद पर उसकी 14 वर्षीया बेटी को बहला फूसलाकर नेशनल हाइवे स्थित एक होटल में दुष्कर्म करने व मोबाइल में अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही 26 वर्षीय आरोपित अरशद को नरोदड़ा स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व आइटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रथम दृष्ट्या पुलिस को मामले में अन्य आरोपितों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है।
गिरोह का है अंदेशा
जिस प्रकार से आरोपित ने मोबाइल में किशोरी के फोटो व वीडियो बनाए हैं, उसके आधार पर पुलिस इसमें किसी गिरोह के शामिल होने का अंदेशा जता रही है। सूत्रों के अनुसार गिरोह के सदस्य स्कूल व कॉलेज में पढऩे वाली लड़कियों को महंगे गिफ्ट व मोबाइल आदि देकर पहले तो उनसे दोस्ती करते हैं और बाद में दुष्कर्म करके उनके वीडियो बना लेते हैं और बदनाम करने की धमकी देकर अपने अन्य साथियों के हवाले कर देते हैं। पुलिस जांच के इस एंगल में जूटी हुई हैं कि उक्त मामले में अन्य कितने आरोपित शामिल हैं।