4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह से गूंजते रहे शिवालय

sikar local news
2 min read
Google source verification
sikar news

sikar savan ka somwar

सीकर. शिवालयों में तड़के से ही लगती कतार। कोई कावड़ से बाबा का जलाभिषेक कर रहा है तो कोई दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहा है। कहीं ओम नम शिवाय के मंत्र गंूज रहे हैं तो कहीं शिव चालीसा व रूद्री के पाठ हो रहे हैं। इन सबके बीच लगते बोल बम, ताड़क बम के जयकारे।
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धा का ऐसा ही माहौल रहा। अनेक श्रद्धालु लोहार्गल व गणेश्वर के गोमुख से कावड़ लेकर आए। अपने घरों के नजदीक स्थित मंदिरों में बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। व्रत करने वाली महिलाओं ने पार्कों व प्राकृतिक जगह जाकर पहले कथा सुनी तथा बाद में व्रत खोला। शाम को कई मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। कल्याणजी मंदिर के सामने श्रीपशुपति नाथ मंदिर में रात आठ बजे मंदिर में सजावट कर बाबा का विशेष शृंगार किया गया। सजावट के लिए कलाकार व श्रद्धालु दोपहर से ही जुटे रहे। सुरेश कुमार ने बताया कि हर सोमवार को दिल्ली से मंगवाए विशेष फूलों से बाबा का शृंगार किया जाता है। इसके अलावा तापडिय़ा बगीची के पास शिव मंदिर, शीतला चौक स्थित शिवमंदिर, देवीपुरा बालाजी मंदिर स्थित शिवमंदिर सहित शहर के सभी शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

--------------------------
रात को किया शृंगार

ओम नम शिवाय मंडल सीकर के सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मंडल के सदस्यों ने सोमवार को लोहार्गल से लाई कावड़ से सूरजपोल गेट स्थित शिवालय में शाम को जलाभिषेक किया। रात को बाबा भोले का विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद रात को विशेष आरती हुई।

पाटोदा .कस्बे में दूसरे सोमवार को भी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। शिवमठ गाडोदा धाम हर हर महादेव व जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। शिवालयों में सुबह से ही भोलेनाथ को रिझाने के लिए बिल्वपत्र व कच्चा दूध लेकर अभिषेक करने के लिए शिवालयों में महिलाओं व बच्चों की कतार लगी रही। गाडोदा धाम के पीठाधीश महावीर यति ने बताया कि मंदिर में सुबह भगवान शिव का गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया गया । मंदिर प्रांगण में बिल्वपत्र के पांच पौधे लगाए गए।