
पीले जैकेट वाला कुख्यात अपराधी वीरेंद्र चारण है
जीणमाता। रोहित गोदारा ग्रुप के नाम से पलसाना पंचायत समिति सरपंच संघ के अध्यक्ष व रैवासा सरपंच राजकुमार सैनी से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सरपंच के पास गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे गोदारा ग्रुप के सदस्य वीरेंद्र चारण के नाम से पहले व्हाट्स एप कॉल और फिर वॉइस मैसेज आया। जिसमें सरपंच से दो करोड़ रुपए मांगे गए।
बात नहीं मानने पर रैवासा रोड़ स्थित पेट्रोल पंप व एसयूवी सहित सरपंच को जला देने की धमकी भी दी। इस पर सरपंच सैनी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दांतारामगढ़ डिप्टी कमलेश कंवर व जीणमाता थानाधिकारी दिलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मुकदमा दर्ज कर सरपंच की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी भी तैनात किया।
वॉइस मैसेज में आवाज प्रथम दृष्टिया वीरेंद्र चारण की लग रही है, लेकिन अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सरपंच की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है।
दिलीप सिंह, थानाधिकारी जीणमाता।
Updated on:
31 Jan 2025 01:36 pm
Published on:
31 Jan 2025 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
