
Sikar Nyorana village Student Arrested for ATM card changing Case
सीकर.
20 साल की उम्र...। तीन राज्यों में वारदात...। 24 लोगों का शिकार और करीब 12 लाख रुपए की ठगी...। ये छोटा सा परिचय है सबसे बड़े ठग का। नाम है मनीष मीणा। राजस्थान के सीकर जिले के गांव न्योराणा का रहने वाला मनीष बीए का छात्र है। इसने दिमाग का इस्तेमाल पढ़ लिखकर कॅरियर बनाने की बजाय रातोंरात अमीर बन जाने के लिए किया। सफल भी रहा, मगर अपराध तो अपराध ही है। सजा तो मिलनी थी। आज नहीं तो कल। खैर मनीष भी पकड़ा गया। ये चूरू जिले की सादुलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा। इसके बाद पूछताछ में इसने ठगी के तरीके का सच उगला तो पुलिस भी चौंक गई।
मोबाइल लोकेश से आया पकड़ में
-सादुलपुर थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलकर 24 वारदातों को अंजाम देकर करीब 10-12 लाख रुपए की ठगी की है।
-पहले मनीष ने कोटपूतली, सादुलपुर, नोहर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व सादुलशहर आदि स्थानों पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की थी।
-पुलिस तभी से इन स्थानों के एटीएम पर वारदात के समय मौजूद मोबाइल नम्बरों का तकनीकी विश्लेषण में लगी हुई थी।
-विश्लेषण में पता चला कि एक नम्बर टे्रस हुआ है, जिसकी लोकेशन वारदात वाले एटीएम बूथ के साथ सीकर जिले के गांव न्योराणा में अधिक पाई गई।
-पुलिस ने नम्बर की आईडी का पता करवाया तो वो मनीष मीणा के नाम की निकली। इस बीच सादुलपुर पुलिस को 22 जून 2018 को पता चला कि मनीष मीणा घर आया हुआ है।
-इस पर एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में टीम मनीष के घर न्योराणा गांव भेजी गई, मगर वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। फिर उसने मोबाइल बंद कर लिया।
-टीम ने लोकेशन के आधार पर झुंझुनूं के कई होटलों में भी उसकी जांच की। मगर अगले ही दिन आरोपी की लोकेशन चुड़ेला में पाई गई।
-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनेक ढाबों वालों से आरोपी की फोटो दिखाकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी डेढ़ घंटे पहले चूरू की ओर निकल गया है।
-बाद में आरोपी ने चूरू के पंखा सर्किल पर एटीएम बदलकर वारदात को अंजाम दिया तथा नोहर की ओर चला गया। पुलिस उसके पीछे पीछे नोहर पहुंची।
-नोहर में पता चला कि एटीएम बदलकर 37 हजार रुपए की ठगी हुई है तो फिर पुलिस ने लोकेशन खंगालकर सादुलशहर के लिए रवाना हुई। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यूट्यूब वीडियो देख ली ट्रेनिंग
आरोपी मनीष मीणा ने खुलासा किया कि एटीएम बदलकर रुपए निकालने की वारदात करने की ट्रेनिंग यू-ट्यूब पर अपलोड वीडियो को देखकर ली गई थी। जिसमें वारदात करने का तरीका, क्लोन एटीएम एवं एटीएम बदलकर लोगों से ठगी का तरीका बताया गया। आरोपी ने वारदात के कारणों का खुलासा करते हुए कहा कि रुपए निकालकर अपने महंगे शौक पूरा करता था।
कहां कितनी वारदात
चूरू में तीन, हनुमानगढ़ में चार, श्रीगंगानगर में दो, सीकर में दो, झुंझुनूं में दो, जयपुर शहर व ग्रामीण में चार, पंजाब में तीन, अलवर मेंं दो, हरियाणा में दो वारदातों सहित कुल 24 वारदातों को अंजाम दिया है। ऐसे में 20 साल के लड़के ने तीन राज्य राजस्थान, हरियाणा व पंजाब
के लोगों से करीब 12 लाख रुपए ठगे हैं।
Updated on:
25 Jun 2018 07:49 pm
Published on:
25 Jun 2018 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
