5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर के इस लाडले ने किया ये कमाल

सीकर. सीकर के युवा क्रिकेटर दिव्य गजराज को अब बड़ी सफलता मिली है। सबलपुरा स्थित एसबीएस क्रिकेट एकेडमी के दिव्य का चयन इंडियर अंडर १९ चैलेंजर टीम में हुआ है।
2 min read
Google source verification
sikar,s sports man slected

सीकर के इस लाडले ने किया ये कमाल

दिव्य का इंडिया अंडर 19 टीम में चयन
सीकर. कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इन पक्तियों को गुनगुनाकर आगे बढऩे का सपना देखने वाले सीकर के युवा क्रिकेटर दिव्य गजराज को अब बड़ी सफलता मिली है। सबलपुरा स्थित एसबीएस क्रिकेट एकेडमी के दिव्य का चयन इंडियर अंडर 19 चैलेंजर टीम में हुआ है। एसबीएस स्कूल सबलपुरा के प्राचार्य अब्दुल रशीद सोलंकी ने बताया कि कक्षा बारहवीं कला में पढऩे वाले दिव्य कई वर्षो से एकेडमी का नियमित छात्र है। बीसीसीआई कि जूनियर सलेक्शन कमेटी ने अंडर 19 चेलेंजर ट्रॉफ़ी के लिए इंडिया कि ब्लू, रेड, ग्रीन और यलो टीमों कि घोषणा। इसमें सीकर के इस लाल ने अपनी जगह बनाई है। चेलेंजर ट्रॉफ़ी 10 से 16 नम्बर तक लखनऊ में खेली जाएगी। एसबीएस के निदेशक विजेन्द्र पचार ने बताया कि टीम राजस्थान कि ओर से खेलते हुए गजऱाज ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया था। इसी के दम पर बीसीसीआई कि सलेक्सन कमेटी ने दिव्य का चयन किया है। चयन की खुशी में एकेडमी में रविवार को जश्न मनाया गया। इधर, दिव्य ने बातचीत में बताया कि एसबीएस क्रिकेट एकेडमी में नियमित अभ्यास के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने सफलता का श्रेय एसबीएस प्रबंधन को दिया है।
फाइनल में पहुंची कपिलदेव व लक्ष्मण एकादश टीम
सीकर. राधाकिशनपुरा स्थित एकेडमी की ओर से जूनियर अंडर-12 आरआर क्रिकेट कप में रविवार को सारे लीग मैच होने के बाद कपिलदेव एकादश व लक्ष्मण एकादश टीम फाइनल में पहुंची। एकेडमी निदेशक संदीप सैनी ने बताया कि मैच के दौरान कपिलदेव टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के राजीव गढ़वाल ने 40 व नितिन सैनी ने 25 रनों का योगदान दिया। तथा रोशन ने 4 व मानव सैनी ने 2 विकेट लिए।
जवाब में तेंदुलकर एकादश टीम 18 ओवर में 44 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रशांत ने 3 व मोनिष, विराट तथा आशिष ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अंतिम मैच में द्रविड़ एकादश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 129 रनों का लक्ष्य दिया। मैच में हर्षित शर्मा के 46 रनों के साथ लक्ष्य चौधरी व पंकज ने 3-3 विकेट लेकर टीम को सहयोग दिया। जवाब में लक्ष्मण एकादश टीम 19 ओवर में 95 रनों पर सिमट गई। मेन ऑफ दी मैच राजीव गढ़वाल व हर्षित शर्मा रहे।