12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sikar News: जीणमाता मंदिर के पुजारी पर लगे यौन शोषण के आरोप, ग्रामीणों के विरोध के बाद मामला दर्ज

सीकर के प्रसिद्ध जीणमाता शक्तिपीठ के पुजारी पर एक युवती ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

sikar news

सीकर के प्रसिद्ध जीणमाता शक्तिपीठ के पुजारी पर एक युवती ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों के सहयोग से पुजारी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, इस मामले में महिला की सास का कहना है कि बहू ने किसी के बहकावे में आकर पुजारी महेंद्र पाराशर पर झूठा आरोप लगाया है।

वहीं, जीणमाता मंदिर के पुजारी महेंद्र पाराशर ने का कहना है कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और यह मुकदमा उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश है। ग्रामीणों ने भी इस मुकदमे को झूठा बताते हुए पुजारी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करार दिया है।

जीणमाता थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि विवाहिता ने पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

महिला की सास ने बताया कि उनकी बहू ने किसी के बहकावे में आकर पुजारी महेंद्र पाराशर पर ऐसे आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि महेंद्र पाराशर जीणमाता के सम्मानित पुजारी हैं और पुजारी संघ व पाराशर समाज में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। उनकी बहू आए दिन झगड़ा करती है और मिलने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराती है।

यह भी पढ़ें : दौसा कलेक्टर के भाई ने UPSC एग्जाम किया क्लियर, डाबी बहनों के बाद दो भाई होंगे IAS