6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने सीकर आते ही घनश्याम तिवाड़ी के बारे में कही यह बड़ी बात

https://www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
Sikar BJP

Madan lal Saini with MP sumedha nand swami

सीकर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट पर हमला बोला है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और उनके पिता के राजनीति के अनुभव को जोड़े तो वह उनके अनुभव के सामने आधा भी नहीं है। वे मंगलवार सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव तक वह घर नहीं आएंगे।

उन्होंने कहा प्रदेश का हर कार्यकर्ता जब पांच महीने तक सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएगा तो निश्चित तौर पर भाजपा 180 से ज्यादा सीट जीतेगी। इस दौरान चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानियां, विधायक रतन जलधारी, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां, जिला प्रमुख अपर्ण रोलण व सांसद सुमेधानंद सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान जयपुर से सीकर तक लगभग 250 स्थानों पर स्वागत किया गया।

तिवाड़ी के जाने से कोई नुकसान नहीं

घनश्याम तिवाड़ी के भाजपा छोडऩे के मामले में सैनी ने कहा कि उनके पार्टी छोडऩे से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। उन जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की टोली हमारे पास तैयार है जो दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करेंगे।

आपसी सहमति से लेंगे निर्णय

कई जिलों में जिलाध्यक्ष बदले जाने के मामले में सैनी ने कहा कि यह निर्णय सामूहिक सहमति से लिए जाते है। जिन जिलों में जिलाध्यक्ष बदले जाने है उनका फैसला भी जल्द होगा।

कठोर हूं, कटु नहीं

पार्टी के ज्यादा गुस्सा नहीं करने की सलाह देने के मामले में सैनी ने कहा कि हां में कठोर हूं, लेकन कटु नहीं हूं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को तैयार करने में कितनी मेहनत लगती है मैं ही जानता हूं।

प्रदेशाध्यक्ष बोले हां, सीकर में दो विचार में पर

सीकर में गुटबाजी के सवालन प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सीकर में दो विचार है। विचार अलग-अलग होना कोई बुरी बात भी नहीं है। दो में से जो अच्छा विचार होता है उसको आगे बढ़ा दिया जाता है। चुनावी साल में एक होने के सवाल पर कहा कि तालमेल सभी मैं है।

फोन आया तो बोला क्यों मजाक करते हो

उन्होंने चार महीने में सांसद व प्रदेशाध्यक्ष बनने का किस्सा सुनाते हुए कहा क मैंने एक संघ प्रचारक के सामने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद तत्काल फोन आया तो मैंने कहा कि कितने सालों से सुना रहे हो मैं तो जयपुर नहीं जाऊगा। इस दौरान उन्होंने अनुभव भी साझा किए।