
घर पर मां बच्चे का इंतजार कर रही थी, तभी दोस्तों ने आकर कही ऐसी बात कि घर में मच गया कोहराम
रींगस.
कस्बे के वार्ड 18 में पालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा एक 12 साल के मासूम को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा है। परिजनों ने बालक के शव को उठाने से मना कर दिया तथा अधिशासी अधिकारी व कनिष्ट अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर विरोध प्रर्दशन शुरू कर दिया।
लोगों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से वे गंदे पानी के भराव के लिए खोदे गए गड्डे को बंद करने के लिए प्रशासन को अवगत करवा रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा समस्या पर ध्यान नहीं दिए जाने के चलते हादसा हुआ है। गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा कस्बे में गंदे पानी के नाले डलवाए जा रहे। ठेकेदार द्वारा सीवर लाइन के नालों को बंद कर दिया गया था जिससे गंदा पानी आम रास्ते में जमा हो रहा था इस गंदे पानी के लिए ठेकेदार द्वारा दशहरा मैदान में गड्ढा बनाया गया था। इस गड्ढे में बुधवार को खेलते समय राहुल पुत्र राजू सांसी गिर गया। शाम को मैदान में खेल रहे दूसरे बच्चों ने शव को गड्ढे में तैरते देखकर परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजनों ने शव को बाहर निकाला। बालक की मौत के बाद वहां कोहराम मच गया तथा परिजनों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। देर शाम थानाधिकारी शीशराम ओला ने मृतक के परिजनों से समझाइश करके बालक के शव को रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।
Updated on:
17 Jan 2019 04:55 pm
Published on:
17 Jan 2019 04:55 pm
