
sikar
खड़े ट्रेलर में जा घुसा ट्रोला तो देखने वालों के दहल गए दिल
नीमकाथाना. उपखण्ड के जीर की चौकी की चढ़ाई में शुक्रवार तडक़े एक ट्रोला खड़े टे्रलर में घुस गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार अनुसार एक ट्रेलर तीन दिन से जीर की चौकी में स्थित बालाजी जी मंदिर की चढ़ाई में खराब खड़ा था। वहीं दूसरा ट्रोला पाटन की तरफ से तेज गति से आ रहा था। शुक्रवार तडक़े मारुति को बचाने के प्रयास में खड़े टे्रलर में घुसा दिया। चालक बाल-बाल बच गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रोला का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सडक़ के दोनों तरफ जाम लग गया। सदर पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रोला को हटाकर जाम ख्ुालवाया। पुलिस के अनुसार जीर की चौकी में बालाजी की चढ़ाई में एक सीमेंट से भरा ट्रोला खराब हुआ तीन दिन से खड़ा है। चालक ने इसी टे्रलर में घुसा दिया। जिससे हादसा हो गया।
बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
अजीतगढ़. कस्बे के नीमकाथाना सडक़ पर शुक्रवार को दोपहर एक निजी बस की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। बाइक बस के नीचे फंस गई। जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेन्द्र कुमार जांगिड़ बाइक से कॉलोनी जा रहा था। अजीतगढ़ की तरफ आ रही बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अजीतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत
फतेहपुर. शहर के रेलवे स्टेशन के नजदीक एक मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ मजदूर शंकरलाल पुत्र नरसाराम निवासी डागरा की सीकर से चुरू जाने ट्रेन के नीचे आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया ।
Updated on:
04 May 2019 07:46 pm
Published on:
04 May 2019 06:03 pm
