
राज्यस्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियेागिता में राजस्थान के 22 जिलों से आए तैराकों ने जीतेे 165 पदक
सीकर. भढ़ाडर स्थित केशवानंद शिक्षण समूह में आयोजित राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले रविवार को खेले गए। प्रतियोगिता में युवाओं ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस दौरान दर्शकों ने जोरदार हूटिंग कर तैराकों का उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह को जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, विधायक गोरधन वर्मा, बाल आयोग के सदस्य शिवपाल ख्यालिया, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी भजनलाल रोलण, निजी शिक्षण संस्थान संघ के अध्यक्ष बीएल रणवां, डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, सुभाष चौधरी, डॉ. सम्पति मिश्रा ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शेखावाटी में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है। यहां के युवाओं ने मेहनत के दम पर अब तैराकी जैसे खेल में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए है। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार सम्मान सम्मानित किया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने किया।
22 जिलों के तैराकों ने जीते 165 पदक
राज्यस्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियेागिता के अंतिम दिन रविवार को 22 जिलों से आए तैराकों ने 165 पदक जीतेे। फाइनल मुकाबलों के बीच दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया। इसमें 55 स्वर्ण पदक शामिल रहे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 18 तरह की प्रतियोगिता हुई। मेजबान केशवानंद स्कूल के खिलाडिय़ों ने 24 पदक अपने नाम किए। इसमें से सात खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक भी जीते। मेजबान के छात्र अजयसिंह, रोहिताश्व खंडेलवाल, उर्मिला बिजाराणियां ने पदक जीते।
चोरी का आरोपित गिरफ्तार
दांतारामगढ़. इलाके के मण्ढ़ा सुरेरा गांव मे शुक्रवार को दिनदहाड़े एक सूनी हवेली का ताला तोडकऱ चोरी करने के आरोप में पुलिस ने करड़ निवासी कानसिंह को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दिन में ही मढ़ा गांव में लालाराम भार्गव मकान में तीन युवक आए और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुस गए थे। उनमें से करड़ के कानसिंह को ग्रामीणों ने पकडकऱ पुलिस को सांैप दिया था।
Published on:
28 May 2018 05:35 pm
