1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संपूर्णानंद संस्कृत विवि में कड़ी सुरक्षा में नामांकन

14 को होगा मतदान और मतगणना, नामांकन जुलूस में थिरके छात्र, लिंगदोह की सिफारिशें हवा में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 6 Dec 2015, 2:05 PM IST

वाराणसी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विवि में नामांकन प्रक्रिया हुई। सुबह नौै बजे से ही परिसर में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। विवि के सभी प्रमुख द्वारों पर बैरिकेडिंग की गई थी। बिना आईकार्ड के किसी भी प्रत्याशी, समर्थक एवं प्रस्तावकों को प्रवेश नहीं दिया गया।
दरअसलस, संपूर्णानंद संस्कृत विवि में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना 27 नवंबर को जारी हुई थी। इसी के बाद से विभिन्न छात्र पैनल प्रत्याशियों के चयन में जुट गए थे। कुछ पैनलों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए डमी कैंडिडेट की भी व्यवस्था कर ली थी। रविवार कोे नामांकन प्रक्रिया हुई। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे दर्जनों प्रत्याशियों ने विभिन्न पैनलों से नामांकन दाखिल किया। छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, पुस्तकालय मंत्री एवं पांच संकायों के आठ प्रतिनिध पद के लिए हो रहे हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 9 को मैदान में उतरे प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या पता चल सकेगी। वोटिंग 14 दिसंबर को होगी। उसी दिन दोपहर बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।