4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगस्त में छात्रसंघ चुनाव, छात्रसंगठनों ने शुरू की जीत की कवायद

सीकर. छात्रसंघ चुनाव से पहले ही विद्यार्थी प्रचार में जुट गए हैं। कोई सोशियल मीडिया पर अपना प्रचार कर रहा है तो किसी ने पोस्टर बैनर भी चिपकाने शुरू कर दिए हैं।
2 min read
Google source verification
sikar news

अगस्त में छात्रसंघ चुनाव, छात्रसंगठनों ने शुरू की जीत की कवायद


सीकर. छात्रसंघ चुनाव से पहले ही विद्यार्थी प्रचार में जुट गए हैं। कोई सोशियल मीडिया पर अपना प्रचार कर रहा है तो किसी ने पोस्टर बैनर भी चिपकाने शुरू कर दिए हैं। कोई विद्यार्थियों की अनेक प्रकार की मांग उठा रहा है तो कई अभी से गांव व शहरों में अपना ग्रुप बनाकर रणनीति बना रहे हैं। अनेक विद्यार्थी प्रवेश तिथि बढ़ाने, फीस कम करने, सीट बढ़ाने सहित अनेक मुद्दों को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके। छात्रों की नजर राजकील कला महाविद्याल कटराथल, राजकीय विज्ञान महाविद्यालय सबलपुरा, वाणिज्य महाविद्यालय सीकर व विधि महाविद्यालय पर ज्यादा है, जबकि छात्राओं का फोकस श्रीकल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर व संस्कृत महाविद्यालय पर ज्यादा है। छात्रसंघ चुनाव अगस्त में हो सकते हैं।

दिखने लगे पोस्टर
छात्र चुनाव की तैयारी में हैं। उन्होंने जगह-जगह अपने पोस्टर चिपकाने शुरू कर दिए हैं। विजिटिंग कार्ड भी बांट रहे हैं। विद्यार्थी दिन में तो महाविद्यालय में प्रचार कर रहे हैं, जबकि सुबह-शाम गांव-ढाणियों में जा रहे हैं। छात्र नेताओं ने हर महाविद्यालय में अपने समर्थकों की टीम को प्रचार के लिए लगा रखा है। नेता कोशिश कर रहे है वह सुबह दस से दोपहर 3 बजे कॉलेज में जाकर प्रचार करें। कइयों ने नए वाहन/ पुराने वाहन खरीद लिए हैं तो कई किराये या परिचित के वाहन की मदद ले रहे हैं। छात्र नेता पहली बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से मिल रहे है। इसके साथ ही वह डाटा भी तैयार कर रहे है जिसमें उनके समर्थक एक डायरी में
विद्यार्थी का फोन नम्बर व पता लिख कर डाटा भी तैयार कर रहे है।

ढूंढ रहे वोट
छात्र नेताओं की नजर कॉलेज में पहली बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर है। जिनमें वह अपना वोट बैंक ढूंढ रहे हैं। इसी के चलते नेता महाविद्यालयों में और कक्षाओं में जाकर भी नवआंगतुंकों के बीच अपना प्रचार कर रहे है। कक्षा व महाविद्यालयों में पहुंच कर उम्मीदवार अपना-अपना पक्ष रख रहे है। साथ ही वह क्यो और किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे है इसको लेकर भी भाषण देते है। नेताओं के भाषण में विश्वविद्यालय की कॉलेज की समस्याओं को हल करवाने, विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं और उनके समाधान करने की बात कर विद्यार्थियों को अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।