
इस विषय की तरफ बढ़ा विद्यार्थियों का रूझान, दो गुना अधिक आए आवेदन
सीकर. सरकारी महाविद्यालयों में आवेदन करने के लिए सोमवार को अंतिम तिथि तक सीटों से दो गुना अधिक आवेदन आए है। आवेदनों में विद्यार्थियों का सबसे ज्यादा रूझान विज्ञान के प्रति नजर आया। जिला मुख्यालय पर स्थित चार सरकारी महाविद्यालयों में कुल चार हजार तीन सौ चालीस सीटें है। इनके लिए दस हजार 14 आवेदन जमा हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक 27 जून तक महाविद्यालयों में पहली सूची जारी होने के आसार हैं।
वाणिज्य को भूले
जानकारी के अनुसार विज्ञान महाविद्यालय में 630 सीटों के लिए साढ़े छह बजे तक पांच गुना अधिक कुल 3318 आवेदन प्राप्त हुए। इधर वाणिज्य में 560 सीटों पर केवल 845 आवेदन हुए हैं। इसी प्रकार कन्या महाविद्यालय में भी विज्ञान व वाणिज्य संकाय में छात्राओं का रुझान नजर आया। जहां विज्ञान बायो में 210 सीटों के लिए 521 तथा गणित में 140 सीटों पर 449 आवेदन प्राप्त हुए।
1,760 सीटों के लिए 3,300 आवेदन
कटराथल स्थित कला महाविद्यालय में 1,760 सीटों के लिए 3,300 आवेदन प्राप्त हुए है। वहीं कन्या महाविद्यालय में छात्राओं की 800 सीटों पर 1,393 आवेदन आए हैं।
एसडीएम को फिर दिया ज्ञापन
बावड़ी. ग्राम पंचायत बावड़ी में वार्ड एक राजपूत मौहल्ले के पास सिवायचक भूमि के कब्जे को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने खंडेला एसडीएम को रॉयल के न्याय आपके द्वार शिविर में पुन: ज्ञापन दिया। पीडि़त पक्ष एवं धरनार्थियों ने कब्जाधारियों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का रींगस थाना में परिवाद दर्ज करवाया हैं। उधर, दूसरे पक्ष के जयराम कुमावत ने बताया कि 21 बीघा की खातेदारी जमीन है। वर्तमान समय में हमारे पास 18 बीघा खातेदारी जमीन हैं। विवादित भूमि का राजस्व अधिकारियों से दो बार सीमाज्ञान करवाया है। जमीन खातेदारी में आ रही हैं। खातेदार भगूराम बाजिया का आरोप है कि राजपूत मौहल्ला व फाटक के पास जितनी भी सिवायचक जमीन पर अवैध कब्जा है उसको खाली की जावे। खोतदारों को जो लोग भूमाफिया का अरोप लगा रहे हैं वो गलत है।
Published on:
26 Jun 2018, 5:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.