4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवकों से बंदूक की जानकारी ले रहा था, चल गई गोली, मौत

आरोपी फरार, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत
less than 1 minute read
Google source verification
sik

sk


लोसल. सीकर जिले के लोसल थाना इलाके केे गांव खूड़ में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार खूड़ निवासी सुुरेश कुमार पुत्र मदनलाल बावरी बाजार की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे बंदूक लिए खेतों से नीलगाय भगाने वाले दो युवक मिले। वह उनसे बंदूक के बारे में जानकारी लेने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उसकी आंख के आरपार हो गई। सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों युवक घबराकर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर लोसल व धोद पुलिस मौके पर पहुंची। डीवाईएसपी रामेश्वरलाल परिहार भी मौके पर पहुंच गए। डिप्टी परिहार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपितों के फरार हो जाने से पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बंदूक रखने वाले आरोपी को भेजा जेल
सीकर. बारूद डालकर छर्रे छोडऩे वाली टोपीदार बंदूक के आरोपी गुलाब को जेल भिजवा दिया गया है। दादिया थानाधिकारी बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया था। यहां कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया है।