4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार बच्चों के लिए भी नहीं पसीजा इस मां का दिल, उठाया बेहद खौफनाक कदम

गांव मालासर में रविवार सुबह एक विवाहिता ने अपने घर में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली
2 min read
Google source verification
suicide news

चार बच्चों के लिए भी नही पसीजा इस मां का दिल, उठाया बेहद खौफनाक कदम

रतनगढ़. गांव मालासर में रविवार सुबह एक विवाहिता ने अपने घर में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई सीकर के गांव रूल्याणा माली निवासी सार्दुलसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन प्रेमकंवर की शादी रतनगढ़ के गांव मालासर में हुई थी। पति दुबई में मजदूरी करता है। रविवार सुबह भाईनरेंद्रसिंह ने घटना की जानकारी दी। मृतका के तीन बेटे व एक बेटी है। घर पर केवल महिलाएं व बच्चे ही थे। मृतका अक्सर बीमार रहती थी। संभवतया बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


फंदे पर झूला युवक
छापर. एक युवक ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार वार्ड 17 निवासी 33 वर्षीय विकास कुमार कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। देर रात अपने घर के कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई चैनरूप की रिपोर्ट पर मरग दर्ज की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द
कर दिया।

अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
अजीतगढ़. गांव जुगलपुरा की ढाणी के आम रास्ते पर हो रहे पक्के अतिक्रमण को प्रशासन ने रविवार को प्रशासन के सहयोग से हटा दिया। अजीतगढ़ नायब तहसीलदार भीमसेन सैनी ने बताया कि जुगलपुरा की ढाणी के आम रास्ते में पक्के तथा कच्चा अतिक्रमण होने से रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। जिसकी शिकायत कई बार लोगों ने की थी। जिस पर प्रशासन ने रविवार को पुलिस जाप्ता के साथ करीब 25 मीटरपक्की दीवार को हटाया। इस दौरान लोगों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस जाब्ते के सामने विरोध दब गया। इधर मातादीन मीणा ने प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई अतिक्रमण नहीं कर रखा था। प्रशासन ने दूसरी बार उसका पक्का निर्माण हटा दिया, जबकि उनके सामने जिसने अतिक्रमण कर रखा था उसका नहीं हटाया। प्रशासन उसे जान बूझकर परेशान कर रहा है ।

मातादीन मीणा तथा एक अन्य ने आम रास्ते में अतिक्रमण कर रखा था। दोनों का अतिक्रमण हटाया है। पहले इसकी नाप जोख कराई है। भेदभाव के आरोप निराधार है।
भीमसेन सैनी, नायब तहसीलदार अजीतगढ़