
सीकर के इस शहर में मचा हडक़ंप जाने क्यों
फतेहपुर. शेखावाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र होने के बावजूद फतेहपुर शहर में भी स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ा है। कस्बे के वार्ड ३८ निवासी २३ वर्षीय शबाना बानो में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में वेंटीलेटर पर उपचाराधीन महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। । महिला इस समय चिकित्सा विभाग की रेपिड रेस्पोंस टीम ने क्षेत्र में सर्वे किया है। टीम ने आसपास के 52 घरों का सर्वे किया। इस दौरान सर्दी जुखाम के 18 आईएलआई केस मिले और पॉजीटिव महिला के परिजनों को टेमीफ्लू की दवा दी गई। साथ ही मास्क बांटे गए। लुहारों के मोहल्ला निवासी शबाना पत्नी सद्दाम हुसैन चूरू गई हुई थी। वहां तबियत खराब होने पर शबाना को निजी अस्पताल में दिखाया गया। इसके बाद महिला फतेहपुर आ गई। जहां जांच में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर शबाना को जयपुर रैफर कर दिया। चिकित्सा विभाग को सोमवार को महिला के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की जानकारी मिली। डॉ एसएन सबल के अनुसार शबाना की स्थिति में अब तक सुधार नहीं हुआ है।
स्वाइन फ्लू को बढ़ते देख चिकित्सा विभाग ने रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि स्वाइन फ्लू को देखते हुए स्कूल, हॉस्टल, रैनबसेरों एवं धर्मशाला सर्वे किया जाएगा। जिला अस्पताल पर स्वाइन फ्लू सैंपल लेने एवं भिजवाने की सुविधा उपलब्ध है। स्वाइन फ्लू प्रभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
Updated on:
25 Dec 2018 06:17 pm
Published on:
25 Dec 2018 06:17 pm
