5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसलिए सुननी पड़ी अधिकारियों को खरी खोटी

That's why the bad guys
2 min read
Google source verification
sikar news

इसलिए सुननी पड़ी अधिकारियों को खरी खोटी

इसलिए सुननी पड़ी अधिकारियों को खरी खोटी
फतेहपुर. कस्बे में साई बाजार मोहल्ले में मुख्य रास्ते पर फैले कीचड़ व मोहल्ले में व्याप्त गंदगी से परेशान होकर लोगो ने सोमवार को रास्ता जाम कर दिया। लोगो ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जबरदस्त गुस्सा जाहिर करते हुए इओ व अन्य अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। जानकारी के अनुसार कस्बे में नवलगढ़ की ओर जाने वाला रास्ता साई बाजार से गुजरता है, रास्ते पर एक महीने से कीचड़ जमा है, सीवरेज के चेम्बर से एवज पानी निकल रहा हैं। दो दर्जन से अधिक गांवो को फतेहपुर कस्बे से जोडऩे का मुख्य रास्ता हैं। ऐसे में मुख्य सड़क पर गंदगी होने के कारण लोग खासे परेशान हो रहे थे। मोहल्ले के लोग बाहर नही निकल पा रहे थे। मोहल्ले वासियों के अनुसार मोहल्ले में गंदगी बहुत ज्यादा हो रही हैं। कचरा उठाने वाले वाहन भी मोहल्ले में नहीं आ रहे है। प्रदशर्न के दौरान पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ खान वहा पहुचे, उन्होंने मौके पर ही ईओ नवनीत कुमार व सीवरेज के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इस दौरान कांग्रेसी नेता हाकम खान, मुश्ताके नजमी ने अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया। बाद में सीवरेज के चेम्बर को ठीक करने का काम शुरू किया गया व सफाई व्यवस्था सही करवाने का आश्वासन दिया गया तब जाके लोग माने। करीब दो घंटे तक सड़क जाम होने से लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने गलियों निकले। प्रदशर्न की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुचीं।

टोल के विरोध में प्रदर्शन
पलसाना. कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के अखैपुरा टोल बूथ पर आसपास के वाहन चालकों को टोल दरों में पूर्व में दी जा रही रियायत को यथावत रखने की मंाग को लेकर सोमवार को वाहन चालकों ने धरना देकर विरोध जताया।
हालंाकि बाद में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में सहमति बनने पर धरना हटा लिया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर में सीकर खाटूश्यामजी निजी बस यूनियन सहित आसपास के गांवों के वाहन चालक टोल दरों में स्थानीय वाहनों को पहले की तरह ही रियायत देने की मांग को लेकर टोल बूथ पर जमा हो गए और टोल के पास ही धरने पर बैठ गए। बाद में सूचना पर रानोली थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा ने जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे वाहन चालकों से समझाइश कर टोल संचालकों के साथ वार्ता के लिए राजी किया।